Friday, February 27

ICC ODI rankings: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में काफी ज्यादा फायदा हुआ है। क्यूंकि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में 76 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

Rohit Sharma, Champions Trophy 2025
Rohit Sharma, Champions Trophy 2025/Getty Images

इसके चलते हुए अब वह बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस समय उनको 2 पायदान का फायदा हुआ है। इसके अलावा फाइनल मैच में सस्ते में आउट होने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को रैंकिंग में एक पायदान का घाटा हुआ है। अब वह 5वें स्थान पर आ गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रोहित ने खेली शानदार पारी :-

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय टीम के कप्तान रोहिर शर्मा ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 91.57 की रही थी।

Champions Trophy 2025, India Win the Final
Champions Trophy 2025, Rohit and Kohli’s Dandiya Dance After Victory/Getty Images

तभी तो उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए ही भारतीय टीम को न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 252 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई थी। इसके अलावा अपनी इस पारी के दौरान ही उन्होंने बतौर कप्तान 2,500 रन भी पूरे किए थे। जबकि कीवी टीम के खिलाफ अपने 1,000 वनडे रन भी पूरे किए थे।

रचिन रविंद्र को भी हुआ बड़ा फायदा :-

Rachin Ravindra
Rachin Ravindra

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र को भी ताजा वनडे रैंकिंग में अब 14 पायदान का फायदा हुआ है। इसके चलते हुए अब वह 643 अंकों के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनको प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 पारियों में 263 रन बनाए थे।

मिचेल सेंटनर और कुलदीप यादव को भी हुआ फायदा :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर को ताजा वनडे रैंकिंग में 6 पायदान का फायदा हुआ है। इसके चलते हुए अब वह गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।जबकि भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को भी 3 पायदान का फायदा हुआ है।

Mitchell Santner
Mitchell Santner

इसके चलते हुएअब वह गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को भी 3 पायदान का फायदा हुआ है। अब वह ताजा रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गए हैं। जबकि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 2 स्थान नीचे खिसक गए हैं। अब वह 13वें स्थान पर आ गए हैं। जबकि कीवी टीम के माइकल ब्रेसवेल 18वें स्थान पर हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version