Sunday, February 15

Vijay Hazare Trophy: भारतीय टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी समय बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए इस समय पूरी तरह से तैयार हैं। इसके चलते हुए अब सभी क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट में उनको देखते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके अलावा काफी लंबे समय बाद इन टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं।

क्यूंकि विराट कोहली ने 15 साल पहले साल 2010 में आखिरी बार यह टूर्नामेंट खेला था। आइए जानते हैं कि रोहित-विराट विजय हजारे खेलने के लिए कब मैदान पर उतरने वाले हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मौजूदा समय में टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Virat Kohli And Rohit Sharma
Virat Kohli And Rohit Sharma

इसके चलते हुए अब ये दोनों दिग्गज केवल हमें वनडे क्रिकेट में ही खेलते दिखाई देते हैं। इसके अलावा यह विजय हजारे ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाता है। अब ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल जनवरी 2026 में खेले जाने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले यह टूर्नामेंट इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के लिए काफी अहम साबित होने वाला है।

जानिए इस टूर्नामेंट में कौन-कौन सा मैच खेलेंगे विराट कोहली :-

Virat Kohli
Virat Kohli

इससे पहले DDCA ने जानकारी दी थी कि विराट कोहली और ऋषभ पंत ने कंफर्म कर दिया है कि ये दोनों इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। इसके अलावा दिल्ली की टीम ने 2 मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली शुरुआती 2 मैच खेलने वाले हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा को भी मुंबई टीम के स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है।

विजय हजारे के लिए दिल्ली का पूरा शेड्यूल :-

24 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश (बेंगलुरु में)

26 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम गुजरात (बेंगलुरु में)

29 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम सौराष्ट्र (अलुर में)

31 दिसंबर, 2025: दिल्ली बनाम ओडिशा (अलुर में)

3 जनवरी, 2026: दिल्ली बनाम सर्विसेज (बेंगलुरु में)

6 जनवरी, 2026: दिल्ली बनाम रेलवे (अलुर में)

8 जनवरी, 2026: दिल्ली बनाम हरियाणा (बेंगलुरु में)

रोहित शर्मा भी खेलेंगे मुंबई के लिए सिर्फ 2 मैच :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी अब मुंबई टीम के स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। इसके चलते हुए वह भी इस टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैच ही खेलने वाले हैं। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि रोहित ने साल 2018 में आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में अपना मैच खेला था।

विजय हजारे के लिए मुंबई का पूरा शेड्यूल :-

24 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम सिक्किम (जयपुर में)

26 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम उत्तराखंड (जयपुर में)

29 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम छत्तीसगढ़ (जयपुर में)

31 दिसंबर 2025: मुंबई बनाम गोवा (जयपुर में)

3 जनवरी 2026: मुंबई बनाम महाराष्ट्र (जयपुर में)

6 जनवरी 2026: मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश (जयपुर में)

8 जनवरी 2026: मुबंई बनाम पंजाब (जयपुर में)

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version