Sunday, February 15

Krishnappa Gowtham Retirement: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल में धमाल मचाने वाले और कर्नाटक के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वहीं अभी तक उनका क्रिकेट करियर लगभग 14 साल का रहा है। इसके अलावा वह आईपीएल में भी कई टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। इस बीच उनको पावर हिटिंग के साथ ही शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता था।

साल 2012 में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू :-

भारत के स्टार ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने साल 2012 में रणजी ट्रॉफी से फर्स्ट क्लास में अपना डेब्यू किया था। तब उन्होंने कर्नाटक टीम की तरफ से उत्तर प्रदेश टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने तब अपने पहले ही मैच में सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके चलते हुए ही तब उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कर्नाकट की सीनियर टीम में भी अपनी जगह बनाई थी।

Krishnappa Gowtham
Krishnappa Gowtham

इसके अलावा रणजी ट्रॉफी 2016-17 का सीजन कृष्णप्पा गौतम के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। क्यूंकि उस सीजन में उन्होंने कुल 8 मैचों में खेलते हुए 27 विकेट चटकाए थे। जबकि उसी सीजन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी काफी धूम मचाई थी।

Krishnappa Gowtham
Krishnappa Gowtham

तब उन्होंने असम टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर का पहला शतक भी लगाया था। इसके अलावा उनको टीम इंडिया की तरफ से ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उस समय उन्होंने भारतीय टीम के लिए केवल एक ही वनडे मैच खेला था। तब उस मैच में उनको एक विकेट मिला था।

ऐसा रहा है कृष्णप्पा गौतम का आईपीएल करियर :-

इसके अलावा भारत के स्टार ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है। क्यूंकि वह तब आईपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी रह चुके थे। वहीं साल 2021 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कृष्णप्पा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Krishnappa Gowtham
Krishnappa Gowtham

इसके बाद वह CSK की टीम के अलावा पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। तब उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए कुल 13 विकेट लिए थे। जबकि बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 247 रन भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version