National Shooting Championship: नौसेना के स्टार निशानेबाज किरण अंकुश जाधव ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के ओलंपियन खिलाड़ी अर्जुन बबूता को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए अब भारत के निशानेबाज अंकुश जाधव ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
अंकुश जाधव ने जीता स्वर्ण पदक :-
नौसेना के स्टार निशानेबाज किरण अंकुश जाधव ने बीते दिन सोमवार को 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में खेलते हुए भारत के ही ओलंपियन खिलाड़ी अर्जुन बबूता की पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा कर लिया है।

इसके अलावा इस बार जाधव ने कुल 252.1 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। जबकि भारत के ओलंपियन खिलाड़ी बबूता ने 251.4 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल करने के साथ रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इस बार 229.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता है।

इसके अलावा रेलवे की टीम के ही अर्जुन के साथी खिलाड़ी शाहू तुषार माने 209.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। वहीं इस बार हिमांशु (181.1), रामायण तोमर (166.7), ओंकार विकास वाघमारे (145.4) और प्रदीप सिंह (123.3) ने भी फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

इसके अलावा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा के फाइनल में गुजरात के मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 254.3 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि पश्चिम बंगाल के साथी निशानेबाज अभिनव साव ने 251.6 अंक के साथ रजत पदक जीता है। वहीं इस बार ओंकार विकास वाघमारे ने भी कुल 230.1 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







