Tuesday, June 23

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच (PAK vs BAN Test 2024) हाल ही में खेली गई सीरीज में मेहमान टीम ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज के पहले मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश ने मेजबान पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में भी आसानी से हराया। इस जीत के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंतो (Nazmul Hossain Shanto) ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए भारत के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज (India vs Bangladesh Test) पर बड़ा बयान दिया।

बांग्लादेश ने भले ही पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती है, लेकिन भरते के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज उनके लिए आसन नहीं होगी। हालाँकि, कप्तान शंतो भी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं, इसीलिए उन्होंने आगामी सीरीज को बेहद ही महत्वपूर्ण बताया है।

PAK vs BAN Test 2024: बांग्लादेश के कप्तान Nazmul Hossain Shanto ने सीरीज जीत के बाद दी बड़ी प्रतिक्रिया

PAK vs BAN Test 2024: Nazmul Hossain Shanto warns India after winning the historic test series against Pakistan
Nazmul Hossain Shanto (PAK vs BAN Test 2024)

मैच समाप्त होने के बाद शंतो ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपनी टीम बांग्लादेश की जीत पर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों की सराहना भी की।

बांग्लादेश के कप्तान नज़मुल हुसैन शंतो ने कहा:

यह (टेस्ट सीरीज जीतना) बहुत मायने रखता है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं बहुत खुश हूं। हम यहां जीतना चाहते थे और जिस तरह से सभी [खिलाड़ियों] ने अपना काम किया उससे बहुत खुश हूँ। हमारे तेज गेंदबाजों का काम करने का तरीका बहुत अच्छा था, वह बहुत प्रभावशाली थे और इसीलिए हमें यह परिणाम मिला।

शंतो ने आगे कहा:

हर कोई अपने प्रति ईमानदार है और वे जीतना चाहते हैं; मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करना जारी रखेंगे। [महमुदुल हसन] जॉय एक छोटी सी चोट के चलते बाहर हो गए और शादमान ने पहले टेस्ट में जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी। इस टेस्ट में जाकिर भी सकारात्मक रहे और हमें गति प्रदान की।

PAK vs BAN Test 2024: Nazmul Hossain Shanto warns India after winning the historic test series against Pakistan
PAK vs BAN Test 2024

India vs Bangladesh Test: “अगली सीरीज बहुत अहम है और इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा” – नजमुल हुसैन शंतो

नजमुल हुसैन शंतो ने आगे कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज (India vs Bangladesh Test) उनके लिए अहम होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम भारत में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज की भी तारीफ की और भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए उन पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा:

अगली सीरीज बहुत अहम है और इस जीत से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला है। हमारे पास मुशी (मुश्फिकुर रहीम) और शाकिब के रूप में बहुत अनुभव है और वे भारत में महत्वपूर्ण होंगे।”

PAK vs BAN Test 2024: Nazmul Hossain Shanto warns India after winning the historic test series against Pakistan
PAK vs BAN Test 2024

कप्तान शंतो ने मेहदी हसन मिराज़ और ऐतिहासिक सीरीज जीत पर पार्टी के विषय में कहा:

जिस तरह से उन्होंने इन परिस्थितियों में गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए, वह बहुत प्रभावशाली है, और उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी ऐसा ही करेंगे।

सभी ने अपना योगदान दिया, खासकर उन लोगों ने जिन्हें मौके नहीं मिल रहे थे। वे चार खिलाड़ी जो प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन मैदान पर टीम की मदद कर रहे थे, वे बहुत प्रभावशाली थे। मुझे उम्मीद है कि यह संस्कृति जारी रहेगी। पार्टी [करना या न करना] मैनेजर का फैसला है, हमें यात्रा भी करनी है, लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे!”

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version