Thursday, February 12

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच (PAK vs ENG) मुल्तान में खेले जा रहे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने 322 गेंदों पर 317 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसी के साथ, वह मुल्तान के ग्राउंड पर तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इतना ही नहीं, ब्रूक ने इस धमाकेदार पारी की बदौलत वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के दो बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

ब्रूक ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट ही नहीं बल्कि ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी पारी खेली है। इस मुकाबले से पहले उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी 194 रनों की, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी 186 रनों की थी।

मुल्तान में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने हैरी ब्रूक

PAK vs ENG: Harry Brook scored the first double century of his test career
Harry Brook scored the first triple century of his test career

इस मुकाबले में 317 रन बनाकर हैरी ब्रूक (Harry Brook) मुल्तान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ 2004 में 375 गेंदों पर 309 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

मुल्तान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बने ब्रूक

हैरी ब्रूक अब मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भी सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एक मैच की एक पारी में 309 रन बनाए थे। ब्रूक ने इस ग्राउंड पर 2* मैचों की 3 पारियों में 434 रन बना लिए हैं।

ब्रूक और रूट की जोड़ी ने साझेदारी में इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास

Harry Brook scored the first double century of his test career
Harry Brook And Joe Root (ENG vs PAK)

मुल्तान टेस्ट में हैरी ब्रूक और जो रूट (Joe Root) ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में साझेदारी के मामले में इतिहास रच दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में चौथे विकेट के लिए 454 रनों की शानदार साझेदारी की, जो इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने इस मामले में पीटर में और

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version