Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा इन दोनों देशों के दौरों के लिए पूर्व कप्तान बाबर आज़म की भी टीम में वापसी हुई है। लेकिन इस बार शादाब खान टीम में जगह बनाने में असफल रहे है। चलिए एक बार इन टीमों पर नजर डालते हैं।

Pakistan Cricket Board ने की टीम की घोषणा :-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने अपनी और से जारी बयान में कहा है कि, “पूर्व कप्तान बाबर, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी जिनको इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 2 टेस्ट मैचों से ब्रेक दिया गया था। ये सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से टीम में वापसी कर रहे हैं।

Babar Azam
image source vis getty images

लेकिन इस सभी को जिम्बाब्वे दौरे पर फिर से आराम दिया गया है। इस बयान में कहा गया है कि, “मोहम्मद रिजवान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध रहेंगे। लेकिन उनको जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।”

Pakistan Cricket Board आज करेगा नए कप्तान की घोषणा :-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अनुसार अभी नए कप्तान की घोषणा नहीं की गई है। क्यूंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के चेयरमैन मोहसिन नकवी लाहौर में नए कप्तान का खुलासा करेंगे।

Pakistan Cricket team
image source vis getty images

वहीं इस बार पाकिस्तान की टीम को 4 से 18 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-3 वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद फिर पाकिस्तान की टीम को 24 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच जिम्बाब्वे में 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम :-

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम :- आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।

टी-20 सीरीज के लिए टीम :- अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, उस्मान खान।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम :-

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम :- आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर।

टी-20 सीरीज के लिए टीम :- अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफयान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version