Wednesday, February 18

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 18 फरवरी को 34 वां मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में अभी तक इन दोनों टीमों ने अपने 3-3 मैच खेल लिए हैं।

इनमें खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने सभी मैच जीते हैं। जबकि UAE की टीम ने अपने 3 में से एक ही मैच जीता है। इस समय अफ्रीका की टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है। लेकिन आज UAE की टीम इस मैच को जीतकर अपने अभियान का अंत अच्छे से करना चाहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम :-

अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को हराकर इस टूर्नामेंट के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की थी। तब उस मैच में उनके बल्लेबाज और कप्तान एडेन मार्कराम और गेंदबाज मार्को जानसेन ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं आज के इस मैच में भी यह टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, और लुंगी एनगिडी।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज UAE की टीम :-

अपने पिछले मैच में UAE की टीम ने अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में इस टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन अपनी पिछली हार को भुलाकर आज यह टीम शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

UAE Cricket Team
UAE Cricket Team

UAE की संभावित एकादश : अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, मयंक कुमार, अलीशान शराफू, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, और मुहम्मद जवादुल्लाह।

कैसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान की तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।

Arun Jaitley Cricket Stadium
Arun Jaitley Cricket Stadium

तभी तो उनको आज विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा। जबकि दूसरी तरफ स्पिनरों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारतीय टीम (221/9 बनाम बांग्लादेश) के नाम है। जबकि सबसे छोटा स्कोर श्रीलंका (120 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका) ने बनाया था।

ऐसा रहने वाला है आज दिल्ली का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 18 फरवरी को दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में बिना मौसम के खलल के पूरा मैच होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version