Wednesday, February 18

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 18 फरवरी को 35 वां मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों के बीच आज यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक इन दोनों टीमों ने अपने तीन-तीन मैच खेल लिए है।

इस दौरान पाकिस्तान की टीम को 2 में जीत और एक में हार मिली है। जबकि दसूरी तरफ नामीबिया को अपने सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर अपनी सुपर-8 की जगह को पक्का करना चाहेगी। जबकि नामीबिया आज इस मैच में पाकिस्तान टीम को हारने के इरादे से उतरने वाली है।

पाकिस्तान टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

pakistan cricket team
pakistan cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 1 ही मैच खेला गया है। तब उस मैच में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली थी। इसके अलावा आज यह मैच पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो वाला भी होने वाला है। क्यूंकि अगर आज इस मैच को यह टीम हार जाती है तो फिर उसको टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ जाएगा।

आज इस तरह की हो सकती है पाकिस्तान की टीम :-

अपने पिछले मैच में पाकिस्तान की टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 61 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि उस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन आज इस टीम को अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस भी रहेगी।

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

पाकिस्तान की संभावित एकादश : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, और अबरार अहमद।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज नामीबिया की टीम :-

अपने पिछले मैच में नामीबिया की टीम को अमेरिका की टीम के खिलाफ खेलते हुए 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में नामीबिया के बल्लेबाज और गेंदबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। लेकिन आज इस मैच में उनको अपने गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों से अच्छे प्रदर्शन की आसा रहने वाली है।

Namibia cricket team
Namibia cricket team

नामीबिया की संभावित एकादश: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डिलन लीशर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हाइंगो।

कैसी रहने वाली है आज सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच :-

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव देखने को मिला है। तभी तो आज ऐसे में दोनों टीमों को अपनी अंतिम एकादश तय करने से पहले पिच की स्थिति का अच्छी तरह से आकलन करना होगा।

Sinhalese Sports Club Pitch Report
Sinhalese Sports Club Pitch Report

वहीं इस पिच पर आज के इस मैच में स्पिनरों की अहम भूमिका रहने की संभावना है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150+ रन के स्कोर पर भी अच्छा मैच होने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम :-

श्रीलंका के मौसम विज्ञान के अनुसार आज 18 फरवरी को कोलंबो में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की अधिक संभावना नहीं बताई गई है। आज यहां पर 67 प्रतिशत बारिश की संभावना है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में बारिश अपना खलल डाल सकती है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version