Sunday, February 15

Pakistan Team: अभी हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई है। वहीं बीती रात 24 जुलाई को इन दोनों टीम के बीच इस टी20 सीरीज का अंतिम मैच खेला गया था। यह आखिरी मैच मीरपुर में खेला गया था। इस अंतिम मैच को पाकिस्तान की टीम ने जीत लिया है। वहीं इस मैच में मेहमान टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 74 रनों के बड़े अंतर से हराया है।

इस मैच में पाकिस्तान की टीम के लिए बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक शानदार पारी खेली थी। इसके चलते हुए बाद में उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। लेकिन इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम केवल अपना सम्मान ही बचा पाई है। क्यूंकि बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला को पहले ही जीतकर अपने नाम कर लिया था।

पाकिस्तान ने जीता तीसरा टी20 मैच :-

Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

इसके अलावा अगर इस मैच के स्कोरकार्ड की बात करें तो बांग्लादेश की टीम ने टॉस को जीता था। तब बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद खेलने आई पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम के लिए उनके सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करके 63 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले।

Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

इस मैच में अगर बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात करें तो उनके तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने 4 ओवर में 38 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए थे। इसके बाद 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई बांग्लादेशी टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई थी। इसके चलते हुए मेजबान टीम बांग्लादेश 16.4 ओवर में ही केवल 104 रनों के अंदर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में उनके 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। जबकि पाकिस्तान की टीम के लिए सलमान मिर्जा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 20 रन देकर 3 विकेट बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया।

बांग्लादेश ने किया सीरीज पर 2-1 से कब्जा :-

Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

इस तीसरे मैच में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ पाकिस्तान की टीम केवल अपना सम्मान बचाने के लिए खेली थी। क्यूंकि इस टी20 सीरीज को पहले ही बांग्लादेश की टीम ने जीत लिया था। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेटों से हराया था। जबकि दूसरे मैच में भी बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 8 रनों से हराया था। इसके चलते हुए अब लिट्टन दास की अगुवाई वाली टीम ने इस श्रृंखला को 2-1 पर समाप्त किया है। इसके बाद अब तीन मैचों में 71 रन बनाने वाले जाकेर अली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version