Wednesday, June 17

इस वक्त पूरी दुनिया के क्रिकेट खेलने वाले देश इसके महाकुंभ यानी वनडे विश्वकप 2023 की तैयारियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इस साल के अक्टूबर महीने से इस बड़े आयोजन की मेजबानी के लिए भारत भी तैयार है। वनडे विश्वकप 2023 का पहला मकुाबला पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। हांलाकि अभी तक भी इसका पूरा शेड्यूल नहीं आ पाया है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही आईसीसी ने इसके लिए पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया था। इसके बाद खबर आई कि बीसीसीआई से कुछ देशों इसके आयोजन को लेकर हेरफेर की बात कर दी। इसके बाद फैसला किया गया कि तीन से चार मैचों के लिए शेड्यूल को बदला जाएगा। इसके बाद सब साफ हो गया था, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के इसके लिए नखरे कम नहीं हुए। इसके बाद खेल जगत में ये खबर फैल रही है कि पाकिस्तान टीम का भारत आने के लिए अभी तक रास्ता साफ नहीं हो पाया है। हांलाकि उनके खिलाड़ी भारत आने के लिए बेताब हैं, लेकिन वहां की सरकार के नखरों के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

आज लिया जा सकता है फैसला

सूत्रों के मुताबिक पता चल पा रहा है कि भारत दौरे के लिए आज यानी गुरुवार को पीएम शाहबाज शरीफ की ओर से बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली समिति पाकिस्तान की टीम को भारत भेजने के लिए एक बैठक करेगी। इस बैठक के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या पाकिस्तान की टीम भारत आने वाली है या नहीं। हांलाकि क्रिकबज के हवाले से ये पता चला है कि आज होने वाली बैठक में पाकिस्तान की सरकार उनकी टीम को भारत आने के लिए अनुमति दे देगी। ये भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की सरकार आईसीसी और बीसीसीआई से उन जगहों पर जांच करने की अनुमति मांगेगी जहां पर पाकिस्तान की टीम के मैच होने हैं। ये सुरक्षा के लिहाज से लिया जाना वाला फैसला है।

ये भी पढ़ें: आज से IND vs WI टी-20 सीरीज का हो रहा है आगाज, कुछ ऐसा है शेड्यूल

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version