Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेट कर उनको तबाह कर दिया है। वहीं अब इसको लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर अन्य खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस समय भारतीय खेल जगत की बड़ी-2 हस्तियों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के द्वारा की एयरस्ट्राइक पर अपनी-2 राय रखी है।

ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय खिलाड़ियों ने दी प्रतिक्रिया :-

इसको लेकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंहसुरेश रैना भी उन पहले खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खुलकर सराहना की है। भारतीय सेना द्वारा यह ऑपरेशन 6 और 7 मई की रात को अंजाम दिया गया है।

इसके चलते हुए भारतीय सेना ने 9 ऐसे स्थानों पर सटीक हमला किया था, जो आतंकी गतिविधियों के लिए अहम माना जाता था। भारतीय सेना की यह जवाबी कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 भारतीय निर्दोष मारे गए थे, के जवाब में की गई थी। तभी तो भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसको “सोच-समझकर किया गया, संयमित लेकिन ठोस जवाब” बताया।

भारतीय दिग्गजों ने दी अपनी प्रतिक्रिया :-

इस बीच गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर सेना की तारीफ करते हुए “जय हिंद” लिखा।

इसके बाद राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “जय हिंद, यह हमारे निर्दोष भाइयों की निर्मम हत्या का जवाब है।”

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस ऑपरेशन से जुड़ी तस्वीर साझा कर सेना का समर्थन किया।

इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद”

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी लिखा, अगर कोई आप पर पत्थर फेंके तो उसपर फूल फेंकों, लेकिन गमले के साथ। जय हिंद।

जबकि आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने भी इस ऑपरेशन की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने कहा, “जब बात सुरक्षा की हो, तो भारत संकोच नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर कोई जवाब नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है।”

जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भी कहा, “सटीकता, उद्देश्य और ताकत — भारत इसी तरह जवाब देता है।”

इस बीच भारतीय सेना ने भी बताया कि इस ऑपरेशन में हमने जिन 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है वो जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। इसके अलावा इस दौरान सबसे खास बात यह रही है कि हमारी इस कार्रवाई में आम लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है और न ही पाकिस्तानी सेना की किसी संपत्ति को नुकसान हुआ है। क्यूंकि यह भारत की सीमित लेकिन मजबूत आतंकवाद विरोधी नीति को भी दर्शाता है।

 Operation Sindoor
Operation Sindoor

हमारी सेना की यह कार्रवाई गहरी खुफिया जानकारी के बाद की गई है। इसके अलावा भारत की सरकार ने यह भी साफ किया है कि हमारा यह हमला सिर्फ ताकत दिखाने के लिए नहीं, बल्कि आतंकियों को जवाबदेह ठहराने के लिए किया गया था। हमारी इस स्ट्राइक का उद्देश्य यह था कि बिना किसी बड़े संघर्ष में उलझे, आतंकियों के ठिकानों को खत्म कैसे किया जाता है। तभी तो हमारे इस ऑपरेशन के बाद पूरे भारत में सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद, इंडियन आर्मी जैसे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version