Wednesday, February 11

Taiwan open: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ताइवान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए भारत किसी भी मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाया है। इस बार मनराज को मलयेशिया के तान जिया जी से 21-9, 19-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि रघु को पुरुष एकल में इंडोनेशिया के मोह जकी उबैदिल्लाह से 16-21, 17-21 से हार मिली है।

ताइवान ओपन में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन :-

ताइवान ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के क्वालिफायर में भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इनमें से भारत का कोई भी खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाया है। क्यूंकि इससे पहले मनराज सिंह, रघु मारिस्वामी और मानसी सिंह ने एकल क्वालिफिकेशन में शुरुआती मैच जीतकर उम्मीद जगाई थी।

Mithun Manjunath
Mithun Manjunath

लेकिन अब दूसरे मैच में ये तीनों हारकर बाहर हो गए हैं। इसके अलावा भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मनराज को मलयेशिया के तान जिया जी से 21-9, 19-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि अन्य भारतीय रघु को पुरुष एकल में इंडोनेशिया के मोह जकी उबैदिल्लाह से 16-21, 17-21 से हार मिली है। वहीं इस बार महिला एकल में प्रतिस्पर्धा कर रही मानसी को थाईलैंड की पिचामोन ओपटनिपुथ ने 17-21, 10-21 से हरा दिया है।

Isharani Barua
Isharani Barua

इससे पहले क्वालिफायर के पहले मैच में रघु ने मकाऊ के पुई पैंग फोंग पर 14-21, 21-16, 21-14 से जीत दर्ज की थी। जबकि मनराज ने स्थानीय खिलाड़ी चेंग काई को 19-21, 21-13, 21-11 से हराया था। इसके अलावा पुरुष एकल में आर्यमान टंडन और मिथुन मंजुनाथ को क्वालिफायर के पहले ही मैच में हार मिली है। जबकि महिला एकल में इशारानी बरुआ, इरा शर्मा और श्रेया लेले भी पहले ही मैच में हारकर बाहर हो गई हैं। इससे पहले मानसी ने ताइवान की त्साई ह्सिन-पेई को 22-20, 14-21, 21-17 से हराया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version