कराची में खेले गए President’s Trophy मुकाबले में Pakistan TV (PTV) ने 40 रन डिफेंड कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे हैरान करने वाला रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में कराची से एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत को हैरानी में डाल दिया। President’s Trophy Grade-I 2025-26 के मुकाबले में Pakistan TV (PTV) ने सिर्फ 40 रन का लक्ष्य बचाते हुए इतिहास रच दिया। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक का सबसे छोटा सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया लक्ष्य है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड 1794 से चला आ रहा था, जब इंग्लैंड में Oldfield ने MCC के खिलाफ 41 रन डिफेंड किए थे। यानी 232 साल बाद यह रिकॉर्ड टूट गया।
मैच का पूरा हाल
यह मुकाबला करची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां पिच तेजी से टूटती नजर आई। Pakistan TV (PTV) ने पहली पारी में 166 रन बनाए, जिसके जवाब में Sui Northern ने 238 रन बनाकर 72 रनों की अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी।
दूसरी पारी में Pakistan TV की टीम सिर्फ 111 रनों पर सिमट गई। ऐसे में Sui Northern को जीत के लिए महज 40 रन बनाने थे और मुकाबला लगभग एकतरफा माना जा रहा था।
40 रनों का आसान टारगेट चेज करते हुए 37 रनों पर ढेर हुई Sui Northern
जब Sui Northern दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि मैच का नतीजा पलट सकता है। लेकिन Pakistan TV के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। उन्होंने Sui Northern की पूरी टीम को 19.4 ओवरों में सिर्फ 37 रनों पर ऑलआउट हो गई और Pakistan TV ने 2 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। यह पल फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के सबसे अविश्वसनीय पलों में गिना जाएगा।
🚨 PTV HAVE DEFENDED 40 RUNS! 🤯
WHAT. A. HEIST!
SNGPL needed 40 with 10 wickets in hand. They finish 38/9. Two runs short in total chaos.
PTV just made history in a match that should be framed. Unbelievable cricket.
📊 Ammad Butt: 4 wickets
📊 Ali Usman: 6 wickets pic.twitter.com/Ll6PLshGpd— Humais khan (@Humireacts) January 17, 2026
Ali Usman की फिरकी और Amad Butt की धार के आगे नहीं टिक पाए Sui Northern के बल्लेबाज
बाएं हाथ के स्पिनर Ali Usman इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 9.4 ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी ने Sui Northern के बल्लेबाजों को पूरी तरह जकड़ लिया।
उनके अलावा, तेज गेंदबाज Amad Butt ने भी शानदार साथ निभाया और 10 ओवरों में 4 विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी ने इस असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को संभव बना दिया।
کراچی کے نیشنل اسٹیڈیم میں تاریخ رقم ہوگئی، PTV کا ورلڈ ریکاڈ میچ
سوئی ناردرن گیس پائپ لائن لمیٹڈ صرف 40 رنز کا ٹارگٹ حاصل کرنے میں ناکام – – PTV نے میچ جیتنے کیلئے 40 رنز کا ہدف دیا، SNGPL کی پوری ٹیم 37 رنز پر ڈھیر ہوگئی pic.twitter.com/NPvszHQk5C
— Javed Iqbal (@javedeqbalpk1) January 17, 2026
Pakistan TV vs Sui Northern का यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट की सबसे अविश्वसनीय कहानियों में से एक बन चुका है। 40 रन डिफेंड करटे हुए जीत हासिल करना शायद आने वाले कई सालों तक दोहराया जाना मुश्किल रहेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







