Tuesday, March 10

न्यूज़ीलैंड ने राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में जीत दर्ज करके वनडे क्रिकेट में 8 सालों के बाद कोई वनडे मैच जीतने में सफलता हासिल की है। इसी जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज़ भी बराबरी पर ला दी है। वनडे सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाना है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज़ अपने नाम कर लेगी। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच हेड-टू-हेड में कौन सी टीम आगे चल रही है।

IND vs NZ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND Vs NZ Head To Head In ODI
IND Vs NZ Head To Head In ODI

वनडे फ़ॉर्मेट में अब तक न्यूज़ीलैंड और इंडिया ने 122 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 66 मुकाबले जीते हैं और 51 मैचों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच टाई हुआ है और 7 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है।

वनडे फ़ॉर्मेट में दोनों टीमों ने 122 मैच खेले हैं, जिसमें न्यूज़ीलैंड ने 51 मुकाबले जीते हैं और 66 मैचों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है।

INDIA
New Zealand
121 Match 121
66 Won 51
51 Lost 66
7 No Result  7

होल्कर स्टेडियम, इंदौर में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड और इंडिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक सिर्फ 1 मैच खेला गया हैं जिसमें भारतीय टीम ने आसानी से बाजी मार ली थी।

INDIA
New Zealand
1 Match 1
1 Won 0
0 Lost 1
0 No Result  0

होल्कर स्टेडियम, इंदौर में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने होल्कर स्टेडियम में 7 मैच खेले हैं। भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस ग्राउंड पर बहुत अच्छा है। अब तक खेले गए 7 वनडे मैचों में भारतीय टीम ने हर मैच में जीत दर्ज की हैं।

Total Match 7
Won 7
Lost 0
Tie 0
No Result 0

होल्कर स्टेडियम, इंदौर में न्यूज़ीलैंड का रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड की टीम ने अब तक 1 मैच खेला हैं और उसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा हैं। साल 2023 में खेले गए मैच में उन्हें 90 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Total Match 1
Won 0
Lost 1
Tie 0
No Result 0

इंडिया के हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर के आँकड़े

इंडिया का वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 397 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 88 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2010 में दांबुला में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 397/3
लोवेस्ट स्कोर 88/10

न्यूज़ीलैंड के हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर के आँकड़े

न्यूज़ीलैंड का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 349 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 1999 में राजकोट के म्युनिसिपल स्टेडियम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 79 रन है, जो साल 2016 में विशाखापत्तनम में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 349/9
लोवेस्ट स्कोर 91/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version