T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब इस बार भारतीय क्रिकेट टीम ने जीतकर अपने नाम कर लिया है। वहीं इस बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसके अलावा अब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बन गई है।
जबकि इस बार टूर्नामेंट में सभी भारतीय खिलाड़ियों को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर ही मिला है। तभी तो इस आईसीसी खिताब को जीतने में सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाले सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी कौन है।
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है कप्तान सूर्यकुमार यादव :-
भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव अब तीसरे कप्तान बन गए हैं। क्यूंकि उनसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। जबकि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खिताब दिलाया था।

इसके अलावा अब साल 2026 में सूर्यकुमार यादव ने यह कारनामा किया है। इस बीच सबसे खास बात यह है कि कप्तान सूर्या इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। क्यूंकि इस मौजूदा समय में वह लगभग 35 साल के हो गए हैं। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में तो वह काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे। लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन का ग्राफ गिरता ही चला गया था।

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय कप्तान बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके अलावा अब वह और कितना दिन इंटरनेशनल क्रिकेट खेल पाते हैं यह तो अब उनका फॉर्म ही तय करेगा। इसके अलावा अगर उनका बल्ला चलता रहा तो वो अगले टी20 वर्ल्ड कप भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा अगर उनका बल्ला खामोश रहा तो वो रिटायरमेंट के बारे में भी सोच सकते हैं।
आइए जानें टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन खिलाड़ियों की उम्र :-
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस समय करीब 34 साल के हैं। जबकि भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे इस मौजूदा समय में करीब 32 साल के हैं। वहीं इन सभी खिलाड़ियों की उम्र में केवल कुछ ही महीनों का अंतर हैं।

इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज इस मौजूदा समय में 31 साल के हैं। इन सभी की उम्र में भी कुछ ही महीनों का अनत हैं। जबकि दूसरी तरफ ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह इस समय करीब 27 साल के हैं। इसके अलावा इस समय वाशिंगटन सुंदर 26 साल के हैं। वहीं अभिषेक शर्मा इस समय करीब 25 साल के हैं। इसके अलावा अब यदि इस टीम के सबसे युवा खिलाड़ी की बात करें तो वह तिलक वर्मा हैं। क्यूंकि वो इस समय केवल 23 साल के ही हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2028 में भी कई खिलाड़ी खेले दिखाई देंगे :-
इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हर 2 साल में होता है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने वाले कई खिलाड़ी भी साल 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं।

अब ठीक उसी तरह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनने वाले ये खिलाड़ी अगले T20 वर्ल्ड कप 2028 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन इसमें अभी करीब दो साल का समय है। तभी तो अब ऐसे में यह कहना मुश्किल होगा कि उस समय कैसे हालात रहेंगे। इसके अलावा यह तय है कि इस बार के चैंपियन कुछ खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए जरूर दिखाई देंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







