Tuesday, March 10

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले व्हाइट-बॉल टूर के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में युवा विकेटकीपर ताहिला को पहली बार मौका मिला है। वहीं सोफी मोलिनी दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस दौरे के लिए स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं।

ग्रेस हैरिस को किया गया टीम से ड्रॉप

ऑस्ट्रेलियाई टीम में लूसी हैमिल्टन और निकोला कैरी को टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके चलते यह अपनी जगह बरकरार रखने में सफल हुई है। हालांकि टी20 टीम से ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को बाहर कर दिया गया है। हालिया फॉर्म को देखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं।

एनाबेल सदरलैंड को दिया गया रेस्ट

वहीं ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को इस दौरे के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया हैं। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ज्यादा मैच खेलने के बाद आराम देने का फैसला किया है ताकि वह आने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट रह सकें।

हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी करने वाली सोफी मोलिनी बैक इंजरी से जूझ रही थी, जिसकी वजह से वह आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाई थीं। लेकिन अब उनकी चोट पहले से बेहतर है और वह इस दौरे पर कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि वह कुछ ही मैचों में खेल सकती हैं।

19 मार्च से शुरू होनी है सीरीज

राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फलेगेर ने कहा कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सोफी की कप्तानी काफी अच्छी रही थी और यह टूर उनकी कप्तानी के लिहाज से और भी ज्यादा अहम रहने वाला है। उनकी कप्तानी से सभी काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विंडीज के खिलाफ टी20 मैचों को प्राथमिकता दी जाएगी और वनडे सीरीज के दौरान सोफी की फिटनेस पर नजर रखी जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच 19 मार्च से 2 अप्रैल तक खेले जायेंगे। एलिसा हीली के संन्यास के बाद टीम की बल्लेबाजी में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह टीम की आखिरी सीरीज है, इसलिए टीम के लिए यह तैयारी का अच्छा मौका है।

ऑस्ट्रेलिया टीम:

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलीसे पेरी, मेगन शट, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया विल्सन।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version