Thursday, March 5

Pakistan vs South Africa: त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इस मैच में टेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की और 82 रन बनाए, लेकिन एक गलतफहमी के चलते वह रन आउट हो गए। बावुमा के आउट होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जिस तरह जश्न मनाया, उसने खेल की मर्यादा को तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग पाकिस्तानी खिलाड़ियों के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।  

Pakistan vs South Africa: कैसे हुआ बावुमा का रन आउट?

Pakistan vs South Africa: Aggressive reaction of Pakistan players against Temba Bavuma went viral on social media
Pakistan vs South Africa: Aggressive reaction of Pakistan players against Temba Bavuma went viral on social media/Getty Images

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के करो या मरो के मुकाबले में अफ्रीकी पारी के 29वें ओवर की 5वीं गेंद पर बावुमा ने हल्के हाथों से शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर उनके साथी खिलाड़ी से तालमेल बिगड़ गया और बावुमा आधी क्रीज तक पहुंच चुके थे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। तभी पाकिस्तान के फील्डर सऊद शकील ने सीधा थ्रो मारा और गिल्लियां उड़ा दीं। बावुमा आउट होकर बिना कुछ बोले पवेलियन लौटने लगे। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उनके सामने आकार आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे। 

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की बेवजह की आक्रामकता

Pakistan vs South Africa: Aggressive reaction of Pakistan players against Temba Bavuma went viral on social media
Pakistan vs South Africa: Aggressive reaction of Pakistan players against Temba Bavuma went viral on social media/Getty Images

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बावुमा को रन आउट करने के बाद जरूरत से ज्यादा गुस्से में प्रतिक्रिया दी। कुछ खिलाड़ी उनके सामने आकर चिल्लाने लगे, जिससे यह साफ हो गया कि वे भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। हालांकि, पाकिस्तानी टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ियों ने बीच में आकर मामला शांत करने की कोशिश की, जिससे विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा।  

क्रिकेट की खेल भावना को पहुँचा ठेस

क्रिकेट को ‘जेंटलमैन गेम’ कहा जाता है, लेकिन पाकिस्तान खिलाड़ियों का ऐसा बर्ताव खेल की मर्यादाओं के खिलाफ था। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि एक खिलाड़ी को आउट करने पर जश्न मनाना सही है, लेकिन मर्यादा के साथ।  

पहले भी विवादों में रहे हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

Pakistan vs South Africa: Aggressive reaction of Pakistan players against Temba Bavuma went viral on social media/Getty Images
Pakistan vs South Africa: Aggressive reaction of Pakistan players against Temba Bavuma went viral on social media/Getty Images

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के खिलाड़ी इस तरह से आक्रामक रवैया अपनाते नजर आए हों। इससे पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने व्यवहार को लेकर विवादों में रहे हैं। आईसीसी को इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि खेल की गरिमा बनी रहे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version