Tuesday, March 10

Haris Rauf banned: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर आईसीसी ने 2 मैचों का बैन लगा दिया है। क्यूंकि उन्होंने एशिया कप 2025 के दौरान भारत के साथ खेले गए मैच के दौरान मैदान पर गंदे इशारे किए थे। इसके चलते हुए अब आईसीसी ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को 2 मैचों के लिए सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया है।

जानिए हारिस रऊफ पर क्यों लगा यह बैन :-

Haris Rauf
Haris Rauf

एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच खेले गए थे। इसके चलते हुए अब आईसीसी ने 14 सितंबर के मैच में हारिस रऊफ को उनकी हरकतों के लिए 2 डिमेरिट प्वॉइंट दिए हैं।

Haris Rauf
Haris Rauf

इसके बाद फिर उनको फाइनल मैच में भी गलत हरकत के लिए भी 2 डिमेरिट प्वॉइंट दिए थे। तभी तो अब आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीनों के अंदर 4 डीमेरिट प्वॉइंट मिलते हैं, तो उसपर 2 मैचों का बैन लगाया जाता है।

Haris Rauf
Haris Rauf

इसके चलते हुए ही अब हारिस रऊफ पर 2 मैचों का बैन लगा दिया गया है। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेले गए मैच के दौरान रऊफ ने हाथों से प्लेन उड़ाने, फिर गिराने का इशारा किया था। इसके बाद उन्होंने इतना ही नहीं बाद में उंगलियों से 6-0, 6-0 का इशारा भी कर दिया था।

भारतीय कप्तान को भी मिली सजा :-

इसके अलावा आईसीसी ने भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी नहीं बक्शा है। क्यूंकि भारतीय कप्तान सूर्या को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह खेल को बदनाम करने वाले आचरण से संबंधित है। इसके चलते हुए अब उनपर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनको दो डिमेरिट अंक दिए गए।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

जबकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने नॉट गिल्टी पाया है। इसके अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान को 1 डिमेरिट प्वॉइंट मिला है। जबकि भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चेतावनी दी गई है और 1 डिमेरिट प्वॉइंट दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version