Friday, February 20

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अभी तक कई यादगार मैच खेले हैं। इस दौरान कुछ मैच ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इतिहास रच दिया है। क्यूंकि इन मैचों में पाकिस्तान ने अपनी ताकत और बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को बड़ी हार दी थी। वहीं इसी फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम ने एक बार विश्व कप भी जीता है। आइए पाकिस्तान की टीम को रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर नजर डाल लेते हैं।

1. 55 रन बनाम हांगकांग, साल 2022 :-

इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान बनाम हांगकांग का साल 2022 में खेला गया यह मैच आता है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग क्रिकेट टीम को 155 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने 78 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज फखर जमान ने भी 53 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में हांगकांग की टीम केवल 38 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में शादाब खान ने 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज मोहम्मद नवाज को 3 विकेट मिले थे।

2. 143 रन बनाम वेस्टइंडीज, साल 2018 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज का साल 2018 में खेला गया यह मैच आता है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम को अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली थी। तब यह मैच कराची में खेला गया था।

Pakistan Cricket Team
Pakistan Cricket Team

इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 143 रनों के अंतर से जीता था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 60 रन पर ही सिमट गई थी। इस मैच में तब नवाज, मोहम्मद आमिर और शोएब मलिक ने 2-2 विकेट लिए थे।

3. 103 रन बनाम न्यूजीलैंड, साल 2010 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टीम का साल 2010 में खेला गया यह मैच आता है। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की टीम को अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली थी। क्यूंकि इस मैच में पाकिस्तान टीम को 103 रनों से जीत मिली थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

तब इस मैच में अहमद शहजाद ने 54 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज अब्दुल रजाक ने भी नबादा रहते हुए 34 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम केवल 80 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में शाहिद अफरीदी ने 4 और रज्जाक ने 3 विकेट लिए थे।

4. 102 रन बनाम बांग्लादेश, साल 2008 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टीम का साल 2008 में खेला गया यह मैच आता है। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने अपनी रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 102 रन से जीत दर्ज की थी।

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में पानी टीम के लिए मिस्बाह उल हक ने 53 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम केवल 101 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में मंसूर अमजद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version