पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच अगले महीने पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज और फिर उतने ही मुकाबलों की वनडे शृंखला खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की चयन समिति ने टीम का एलान कर दिया है, जिसमें मोमिना रियासत को पहली बार जगह दी गई है।
उनके अलावा टीम में अनुभवी खिलाड़ियों का भी अच्छा संतुलन रखा गया है। आलिया रियाज़, डायना बेग, मुनीबा अली और सिदरा अमीन जैसी सीनियर खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं, जिससे टीम मजबूत और संतुलित नजर आ रही है।
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टीम के वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल पढ़े
फातिमा सना तीनों वनडे मुकाबलों में टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी। ये मुकाबले ICC Women’s Championship 2025- 29 का हिस्सा हैं। सीरीज के तीनों मैच 4, 6 और 9 मई को खेले जाएंगे और हर मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के बाद, पाकिस्तान इस समय इस प्रतियोगिता में दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अब टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।
29 अप्रैल से जिम्बाब्वे का पाकिस्तान दौरा शुरू
जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर आएगी और 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। दोनों टीमें 30 अप्रैल से 3 मई तक National Bank Stadium में प्रैक्टिस करेंगी।
वनडे सीरीज के बाद 12, 14 और 15 मई को टी20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे होगी। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
पाकिस्तान महिला टीम स्क्वॉड : फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), डायना बेग, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब
रिजर्व खिलाड़ी: इरम जावेद, एमान फातिमा, सायरा जबीन, तुबा हसन और अंबर कायनात







