Thursday, June 18

IPL सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए हर साल मिलने वाला एक बड़ा रोमांच है। इसका असली मजा तब आता है, जब मुकाबला आखिरी गेंद तक खिंच जाता है साथ ही जीत-हार का फैसला बेहद नजदीकी होता है। जब स्कोर बराबर हो जाता है और नतीजा सुपर ओवर से निकलता है, तो उस वक्त का उत्साह देखने लायक होता है। ऐसे मैचों में फैन्स ज्यादा देखना चाहते हैं कि मुकाबला टाई हो जाए, ताकि रोमांच और बढ़ सके।

इस कड़ी में हम आपको आईपीएल के उन सभी मुकाबलों के बारे में बताएँगे, जिनका फैसला सुपर ओवर से हुआ है। इसकी शुरुआत 2009 सीजन में हुई थी, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच बराबरी पर खत्म हुआ और पहली बार सुपर ओवर देखने को मिला।

आईपीएल में सुपर ओवर के नियम क्या है।

1. सुपर ओवर दूसरी पारी खत्म होने के करीब 10 मिनट बाद शुरू किया जाता है।
2. जो टीम मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है, वही सुपर ओवर में पहले बैटिंग करती है।
3. सुपर ओवर उसी पिच पर खेला जाता है, जिस पर पूरा मैच हुआ था।
4. मैच के आखिरी ओवर के बाद अंपायर उसी छोर पर बने रहते हैं।
5. फील्डिंग करने वाली टीम को यह चुनने का अधिकार होता है कि वह किस एंड से गेंदबाजी करेगी।
6. फील्डिंग से जुड़े नियम वही रहते हैं, जो मैच के आखिरी ओवर में लागू थे।
7. सुपर ओवर में हर टीम से सिर्फ तीन बल्लेबाज (यानी दो विकेट गिरने तक) और एक गेंदबाज ही हिस्सा ले सकते हैं।
8. नए नियम के अनुसार, सुपर ओवर में हर टीम को एक DRS लेने का मौका मिलता है, भले ही वह गलत ही क्यों न हो।
9. सुपर ओवर उसी पुरानी गेंद से खेला जाता है, जो मैच के आखिरी ओवर में इस्तेमाल हुई थी।
10. अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाए, तो फिर एक और सुपर ओवर खेला जाता है। यह सिलसिला तब तक चलता है, जब तक कोई साफ विजेता नहीं मिल जाता (लेकिन तय समय सीमा के अंदर)।

सुपर ओवर के बारे में खास बातें:

कोई क्रेडिट नहीं: सुपर ओवर में बनाए गए रन और लिए गए विकेट खिलाड़ियों के आधिकारिक करियर आंकड़ों में शामिल नहीं किए जाते।
पहला सुपर ओवर: आईपीएल में पहली बार सुपर ओवर का इस्तेमाल साल 2009 में किया गया था।

ये हैं आईपीएल इतिहास के सभी सुपर ओवरों की लिस्ट

  1. 26/04/2026 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (लखनऊ) – स्कोर: 155- विजेता: कोलकाता नाइट राइडर्स
  2. 16/04/2025 – दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली) – स्कोर: 188 – विजेता: दिल्ली कैपिटल्स
  3. 25/04/2021 – सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)- स्कोर: 159 – विजेता: दिल्ली कैपिटल्स
  4. 18/10/2020 – मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स (दुबई) – स्कोर: 176 – विजेता: पंजाब किंग्स
  5. 18/10/2020 – सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स (आबू धाबी) – स्कोर: 163 – विजेता: कोलकाता नाइट राइडर्स
  6. 29/09/2020 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस (दुबई) – स्कोर: 201 – विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  7. 20/09/2020 – दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स (दुबई) – स्कोर: 157 – विजेता: दिल्ली कैपिटल्स
  8. 02/05/2019 – मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई) – स्कोर: 162 – विजेता: मुंबई इंडियंस
  9. 30/03/2019 – दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (दिल्ली) – स्कोर: 185 – विजेता: दिल्ली कैपिटल्स
  10. 29/04/2017 – गुजरात लायंस vs मुंबई इंडियंस (राजकोट) – स्कोर: 153 – विजेता: मुंबई इंडियंस
  11. 21/04/2015 – पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद) – स्कोर: 191 – विजेता: पंजाब किंग्स
  12. 29/04/2014 – कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स (आबू धाबी) – स्कोर: 152 – विजेता: राजस्थान रॉयल्स
  13. 07/04/2013 – सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (हैदराबाद) – स्कोर: 130 – विजेता: सनराइजर्स हैदराबाद
  14. 16/04/2013 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स (बैंगलोर) | स्कोर: 152 – विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  15. 21/03/2010 – चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स (चेन्नई) | स्कोर: 136 – विजेता: पंजाब किंग्स
  16. 23/04/2009 – कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स (केप टाउन) – स्कोर: 150 – विजेता: राजस्थान रॉयल्स

(Note: यहाँ दिए गए सभी आँकड़े 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबला समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version