आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के सबसे ज़्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने UAE के खिलाफ खेले गए पहले T20I मैच के साथ ही इस कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हिटमैंन ने साल 2007 में T20I में डेब्यू किया था। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतने के बाद शर्मा ने टी20 फ़ॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। फ़िलहाल वे सिर्फ़ वनडे फ़ॉर्मेट में ही खेलते हैं। 17 साल के लंबे करियर में रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
UAE के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में पॉल स्टर्लिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने UAE के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने करियर का 160वां T20I मैच खेला। इसके बाद वे क्रिकेट के इस फ़ॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, स्टर्लिंग अपने इस मैच को यादगार नहीं बना पाए। वे इस मुकाबले में 3 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद भी इस मैच को आयरलैंड की टीम ने 57 रनों से जीत लिया ।
पॉल स्टर्लिंग के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अब तक 160 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान स्टर्लिंग 26.53 की औसत से 3874 रन बनाए हैं। इस दौरान इनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 115 रन का है। जिसमे एक शतक और 24 अर्धशतक शामिल है। ये रिकॉर्ड उनके निरंतरता को दिखता है।
T20Is में सबसे अधिक मैच खेलने वाले टॉप 10 खिलाड़ी
- पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 160
- रोहित शर्मा (भारत)- 159
- जॉर्ज डॉकरेल (आयरलैंड)- 153
- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 148
- जोस बटलर (इंग्लैंड)- 144
- महमूदुल्लाह (बांग्लादेश)- 141
- बाबर आज़म (पाकिस्तान)- 137
- ईश सोढ़ी (न्यूज़ीलैंड)- 136
- आदिल राशिद (इंग्लैंड)- 134
- डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका)- 133







