इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ ख़त्म होने वाली है। इस सीरीज़ में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और 3-1 से आगे चल रही है। अब सीरीज़ का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफ़ील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच के लिए दोनों टीमें केरल पहुंच चुकी हैं। केरल पहुँचने के बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। तो चलिए जानते हैं कि कौन कौन खिलाड़ी इसमें शामिल थे।
पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी

भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी आखिरी टी20 मुकाबले से पहले तिरुवनंतपुरम स्थित प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंचे। मंदिर दर्शन के दौरान टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव सहित कई अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। खिलाड़ियों की इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
Also Read: SL Vs ENG T20I मैच आज, जानें हेड टू हेड, पल्लेकेले पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
भारतीय खिलाड़ियों को देखने के लिए उमड़े फैंस
इन तस्वीरों में मंदिर के पुजारी भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस भी मौजूद थे।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैच जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली। हालाँकि आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को संजू सैमसन के होमेग्राउण्ड केरला में खेला जा रहा हैं।
वाइजैग टी20 में मिली थी टीम इंडिया को हार
गौरतलब है कि सीरीज़ का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया था, जहां टीम इंडिया को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट पर 215 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई थी।
हालांकि इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में भारत ने न्यूज़ीलैंड को एकतरफा अंदाज़ में हराया था। दोनों टीमें आखिरी मैच को टी20 वर्ल्ड कप के ड्रेस रिहर्सल की तरह लेंगी और फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरने की कोशिश करेंगी।
Also Read: PAK vs AUS 1st T20I: बाबर आजम फिर हुए फ्लॉप, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 168 रन






