PBKS vs GT, IPL 2024: आईपीएल 2024 के मैच 37 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है। इस मैच के हीरो राहुल तेवतिया रहे। राहुल तेवतिया ने 18 गेंद पर 200 के स्ट्राइक से खेलते हुए 36 रन बनाये। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी 29 गेंद पर 35 रनों का योगदान दिया।
यह जीत गुजरात के लिए काफी जरुरी थी। इस जीत के साथ ही गुजरात के लिए प्लेऑफ में पहुँचने की काफी उम्मीद जागी है। ान गुजरात को प्लेऑफ में पहुँचने के लिए अपना हर मुकाबला जीतना पड़ेगा। इस जजेट के साथ ही गुजरात टाइटंस आठवें नंबर से सीधे छठे नंबर पर पहुँच गयी है। इस हार के चलते पंजाब किंग्स नौवें नंबर पर है।
इस मैच में टॉस जीत कर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम के नियमित कप्तान शिखर धवन चोट के चलते हुए इस मुकबले को भी नहीं खेल पाए। इसी सब को लेकर एक बार पंजाब ने कप्तानी का जिम्मा सैम करन को ही दिया। और इस मैच में पंजाब की कप्तानी सैम करन करते हुए दिखे।
इस मैच में सैम करन सलामी बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आये। लेकिन इस मैच में सलामी बल्लेबाजी करने आये सैम करन कुछ खास कमाल नहीं कर सके। और इस मैच में सैम करन केवल 19 गेंद खेलकर 20 रन बनाकर ही आउट हो गए। पंजाब किंग्स ने पहले विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की। लेकिन उसके बाद पंजाब के विकेट लगातार गिरते चले गए। और कोई भी बल्लेबाज विकेट पर डटकर नहीं खेल पाया।
इस मैच को हारने का केवल एक ही कारण था की पंजाब की ख़राब बल्लेबाजी। पंजाब को अपनी ख़राब बल्लेबाजी का खामियाजा इस मैच को हार कर भुगतना पड़ा। इस मैच में पंजाब की पूरी की पूरी टीम 20 ओवर में खेलते हुए केवल 142 रन ही बना सकी।
वहीं इन 143 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी गुजरात की टीम की शुरुवात तो अच्छी रही थी लेकिन उसके बाद के बल्लेबाज इस अच्छी शुरुवात का फायदा नहीं उठा पाए। गुजरात की टीम की तरफ से केवल 3 बल्लेबाज ही 30 के आंकड़े को पार कर पाए।
ओपनिंग करने आये रिद्धिमान शाह जल्दी ही आउट होकर पवेलियन चले गए। रिद्धिमान शाह ने केवल टीम के लिए 13 रन का योगदान दिया। लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए काफी अच्छा खेला।
ये भी पढ़ें: क्या है विराट और रोनाल्डो का फिटनेस मंत्रा?







