IPL 2024: आज आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 26वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में शिखर धवन की पंजाब और संजू की राजस्थान का पहली बार आमना-सामना होने जा रहा है। इसी कड़ी में जानते हैं कि आखिर इस मैच को कौन जीत सकता है. आज के मैदान की पिच और प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। तो आइए जानते हैं कि इन सब बातों के बारे में।
एक टीम अव्वल तो दूसरी फिसड्डी
आईपीएल के इस सीजन में पंजाब और राजस्थान की टीमें अपने पांच-पांच मुकाबले खेल चुकी हैं। एक तरफ जहां राजस्थान की टीम ने चार मुकाबले जीत चुकी है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने सिर्फ दो मैच जीते हैं। इस वक्त राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में टॉप पर है, तो वहीं पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर है। यही हाल दोनों कप्तानों की फॉर्म पर भी लागू हो रहा है। संजू सैमसन इस वक्त शानदार फॉर्म के साथ रन बन रहे हैं। लेकिन शिखर धवन खराब फॉर्म के साथ जूझ रहे हैं।
पिच रिपोर्ट
आज का पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट स्टिडयम में खेला जाएगा। बता दें कि यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। इसके साथ ही दूसरी पारी में यहां बल्लेबाजी और ज्यादा आसान हो जाती है। इसके साथ ही काम करने वाले लोगों के लिए ही काम होता है। यदि बात करें मैच के शुरुआत की तो इस वक्त ये पिच तेज गेंदबाजों के लिए भी मददगार साबित होती है। अब तक इस सीजन में यहां पर दो मैच होते हैं, इस दौरान तेज गेंदबाजों ने 23 विकेट लिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर. अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन/जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा।
ये भी पढ़ें: आयुष बडोनी ने धोनी के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी की

