इंग्लैंड के बल्लेबाज Phil Mustard ने बिग क्रिकेट लीग 2024 में साउदर्न स्पार्टन्स के लिए मुंबई मरीन्स के खिलाफ 69 गेंदों पर 140 रनों की पारी खेली।
इस मुकाबले में साउदर्न स्पार्टन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 232 रन बनाए थे, जिसमें फिल मस्टर्ड की अहम भूमिका रही। स्पार्टन्स की ओर से सलामी बल्लेबाज सालोमन मायर ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाए और पवेलियन लौट गए।
इसके बाद कप्तान सुरेश रैना और फिल मस्टर्ड ने 72 गेंदों पर 170 रनों की नाबाद साझेदारी की। इस दौरान रैना ने 30 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।
फिल मस्टर्ड ने 140* रनों की पारी में लगाए 16 चौके और 8 छक्के
🤯 Pure destruction from Phil Mustard!#BCLT20 #BigCricketLeague #AbSapneBanengeHaqeeqat #BCL2024 | Big Cricket League | Ab Sapne Banenge Haqeeqat pic.twitter.com/qpJzDs8So7
— Big Cricket League (@bigcricleague_) December 18, 2024
मस्टर्ड इस मुकाबले में शुरू से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने 69 गेंदों में 16 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 140* रनों की नाबाद पारी खेली, जो कि बिग क्रिकेट लीग 2024 में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी और सातवाँ शतक है। उनसे पहले शिखर धवन ने नॉर्दर्न चैलेंजर्स 119 रनों की पारी खेली थी।
👏 Phil Mustard's record-breaking knock for the Southern Spartans earns him the Player of the Match award.
📺 Watch all the 𝗕𝗜𝗚 action live on Sony Sports Ten 5, Sony LIV and FanCode.#BCLT20 #BigCricketLeague #AbSapneBanengeHaqeeqat #BCL2024 pic.twitter.com/tkEcvJpuK5
— Big Cricket League (@bigcricleague_) December 17, 2024
सूरत के लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउदर्न स्पार्टन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232/1 का स्कोर बनाया और मुंबई मरीन्स के सामने 233 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई मरीन्स 9 विकेट खोकर सिर्फ 180 रन ही बना सकी और उसे 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह इस टूर्नामेंट में चार मैचों में उनकी पहली हार रही। इससे पहले इरफ़ान पठान की कप्तानी वाली टीम ने सभी तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी।
इस मैच में मुंबई मरीन्स के नियमित कप्तान इरफ़ान पठान अनुपस्थित थे, जिसके चलते उनकी टीम को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। साउदर्न स्पार्टन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनकी जगह पर जैसल करिया ने कप्तानी की थी।
करिया ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे। उनके अलावा, अन्य कोई खिलाड़ी 28 से ज्यादा रन नहीं बना सका था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

