Saturday, February 14

क्रिकेट में आपने बहुत से रिकार्ड्स बनते और टूटते हुए देखे होंगे. हालांकि इस खेल में कई खिलाड़ी ऐसे आते है जो अपने खेल से दुनियाभर के खेलप्रेमियों को अपनी और आकर्षित कर लेते है. वनडे क्रिकेट को शुरू हुए 50 साल से ज्यादा हो चुके है और इसमें बहुत से दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया है. टी20 क्रिकेट के आने से खिलाड़ी अब और भी ज्यादा बेख़ौफ़ होकर खेलते है.

वो वनडे क्रिकेट को भी अब इसका एक्सटेंडेड वर्जन मानने लगे है जिसके कारण टीमें पूरे ओवर खेलने में भी सफल नहीं हो रही है. खिलाड़ी आजकल पहली गेंद में भी रिस्क लेने से भी नहीं डरते है, और कई तो ऐसे होते है जो अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर देते है. तो चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का मारा है.

इन खिलाड़ियों ने ओडीआई डेब्यू पर मारा है छक्का

4. जोहान लूवओडीआई डेब्यू में पहली गेंद पर छक्का मारने वाले खिलाड़ी, यहाँ देखें लिस्ट

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज जोहान लूव वनडे क्रिकेट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बने थे जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू में पहली गेंद पर छक्का मारा था. उनकी ये उपलब्धि और भी ख़ास थी क्योंकि उन्होंने बतौर टेलेंडर ये कारनामा किया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2008 में ये ख़ास उपलब्धि हासिल की थी.

उस मैच में उन्होंने शाकिब अल हसन की पहली 3 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौका मारा था. वो ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बने थे. भले ही उन्होंने अफ्रीका की टीम के लिए मात्र 3 वनडे मैच खेले है जिसमें 23.00 की औसत से 23 रन बनाये है.

3. जावद दावूद

कनाडा के गेंदबाज जावद दावूद के नाम भी वनडे क्रिकेट में पहली गेंद पर छक्का मारने की ख़ास उपलब्धि दर्ज है. उन्होंने कनाडा की टीम के लिए साल 2009 में केन्या के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था लेकिन उस मैच में उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था.

उन्हें दोबारा साल 2010 में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. उस मैच में उन्होंने शमीउल्लाह शेनवारी की गेंद पर छक्का मारा था और इस पारी में 25 रन बनाये थे जिसके चलते कनाडा की टीम ने ये मैच भी जीता था. उन्होंने अपने वनडे करियर में सिर्फ 2 मुकाबले है जिसमें उन्होंने 25 रन बनाये है.

2. ईशान किशन

Ishan Kishan
Ishan Kishan

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी वनडे क्रिकेट की पहली गेंद पर छक्का मारने का रिकॉर्ड दर्ज है. वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2021 में अपना वनडे डेब्यू किया था जिसमें पहली गेंद पर छक्का मारा था.

यहीं नहीं इस मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 59 रन बनाये थे. वो भारत के एकलौते बल्लेबाज है जिन्होंने अपने वनडे और टी20 डेब्यू में पहली गेंद में बाउंड्री मारने के साथ साथ पचासा लगाया है.

ईशान ने भारत के लिए 27 वनडे मुकाबले खेलने है जिसमें उन्होंने 42.40 की औसत और 104 के स्ट्राइक रेट से 933 रन बनाये है. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए है.

1. डेवाल्ड ब्रेविस

Dewald Brevis
Dewald Brevis

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के साथ धमाल मचाने में लगे हुए है. उन्हें पहले टी20 क्रिकेट में मौका मिला जहाँ उन्होंने अपने टैलेंट की झलक दी और अब वनडे डेब्यू में भी ख़ास सूची में शामिल हो गए है.

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में ट्रेविस हेड की पहली गेंद पर छक्का मारा था. हालाँकि वो अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए थे और दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठे थे. ब्रेविस ने अभी तक सिर्फ 1 ही वनडे मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने 6 की औसत और 300 के स्ट्राइक रेट से 6 रन बनाये है.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version