Saturday, February 14

एशिया कप 2025 का आगाज होने वाला है और एक बार फिर यूएई इस प्रमुख टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा। एशिया कप में शामिल सभी टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में गत विजेता के रूप में उतरेगी। मुख्य दौरे में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ खेलेंगी। यह टूर्नामेंट 9 सितम्बर से खेला जाएगा, जिसके लिए सभी टीमें तैयार हैं।

5. सचिन तेंदुलकर के करियर का लास्ट वनडे टूर्नामेंट

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का लास्ट वनडे मैच 18 मार्च 2012 को खेला था। यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में एशिया कप के दौरान हुआ था। इस मैच में सचिन ने 52 रन बनाए थे। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगाया था। वह मैच तेंदुलकर के वनडे करियर का 463वां मैच था।

4.रोहित शर्मा के कप्तानी में एक बार एशिया कप जीत चुकी है टीम इंडिया

Rohit Sharma
Rohit Sharma

फैन्स को यह जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर पहले ही एशिया कप ट्रॉफी जीत चुके हैं। 2018 में, उन्होंने कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाली और जीत दिलाई। भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

3. विराट कोहली महान बल्लेबाज़, पर एशिया कप विजेता कप्तान नहीं

एशिया कप टूर्नामेंट से जुड़ी 5 अनजान बातें
Virat Kohli

विराट कोहली भारत के दिग्गज़ खिलाड़ियों में से एक है विराट के नाम आईसीसी टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज के रूप मे बहुत से रिकॉर्ड्स है उन्होंने एशिया कप और आईसीसी के मुकाबले में बहुत सारे मैचों में टीम को जीत दिलाई है। कोहली के नाम बतौर कप्तान अभी तक न तो एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी है और न ही एशिया कप में एक भी ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है

2. वनडे से टी20 तक, एशिया कप में धोनी का दबदबा

पहली बार 2010 में धोनी की कप्तानी में भारत ने 2010 का एशिया कप जीता था। यह धोनी का पहला एशिया कप खिताब था। धोनी भारत के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को दो एशिया कप खिताब (2010 और 2016) जिताए।

बता दें कि, 2016 में पहली बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था और भारत ने धोनी की कप्तानी में ही उसे जीता था। इसके अलावा, उन्होंने 19 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 14 मैचों में इंडिया को जीत मिली।

1. एशिया कप 2018 में शिखर धवन ने बनाए थे सबसे अधिक रन

शिखर धवन का आईसीसी ट्रॉफी में दबदबा हमेशा से देखा गया है, लेकिन एशिया कप में भी उनके आंकड़े शानदार हैं। एशिया कप 2018 में धवन 5 मैचों 342 रन बनाए थे, जिसके लिए शिखर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। वहीं, 2018 में शिखर धवन ने हांगकांग के खिलाफ 127 बनाकर अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version