Thursday, June 18

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच एशिया कप 2025 में खेले जाने वाले मैच को लेकर इस मौजूदा समय में काफी बबाल मचा हुआ है। क्यूंकि अभी हाल ही में पहलगाम हमले के बाद से ही इन दोनों देशों के रिश्तों में काफी ज्यादा कड़वाहट भी आ गई है। इस मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर हर जगह काफी लोगों ने पाकिस्तान का क्रिकेट समेत हर खेल में बॉयकॉट करने की मांग कर दी है।

इसके चलते हुए ही लीजेंड्स लीग में भी इंडिया चैंपियंस की टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस की टीम के साथ अपना मैच खेलने से भी मना कर दिया था। लेकिन अब आगामी एशिया कप 2025 में इन दोनों टीमों के बीच मैच खेले जाने की संभावना बन रही है। इसको लेकर अब बीते दिन पूर्व भारतीय दिग्गज व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है।

सुनील गावस्कर का आया बड़ा बयान :-

इसके चलते हुए बीते दिन 19 अगस्त को बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। अब इसका मतलब यह है कि इस आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर सहमत हो गया है। इसके बाद अब इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी है।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

इसके चलते हुए बीते दिन एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा है कि इस मौजूदा समय में सभी खिलाड़ी असहाय हैं। क्यूंकि इस बीच अगर उनको बीसीसीआई मैच खेलने के लिए कहती है तो उनको हर हाल में खेलना ही होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि यह सब तो भारत सरकार पर ही निर्भर करता है।

जानिए पूर्व दिग्गज ने क्या बोला :-

इस बीच उन्होंने कहा कि, “मेरा मानना है कि बीसीसीआई को निर्देश देने का काम सरकार का है. बीसीसीआई सरकार के कहे अनुसार काम करेगी और खिलाड़ी बीसीसीआई के कहे अनुसार काम करेंगे। यही स्थिति होगी। इसलिए सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि भारत सरकार क्या फैसला लेती है।”

Sunil Gavaskar
Sunil Gavaskar

इसके आगे भी उन्होंने कहा कि, “आखिरकार, सभी खिलाड़ियों का बीसीसीआई से अनुबंध होता है। वे सभी असहाय हैं। इस बीच उनको एशिया कप के लिए चुना गया है। इसके अलावा अगर सरकार उन्हें ऐसा करने के लिए कह रही है तो उन्हें मैदान पर जाकर खेलना ही होगा।”

इस दिन खेला जाएगा भारत-पाक मैच :-

BCCI
BCCI

एशिया कप 2025 की शुरुआत आगामी 9 सितंबर से हो रही है। इसमें भारत और पाकिस्तान की टीम को एक ग्रुप में रखा गया है। इसके चलते हुए ही ग्रुप-ए में मौजूद इन दोनों टीमों की टक्कर 14 सितंबर को होने वाली है। इस मैच की मेजबानी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करने जा रहा है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version