हाल ही में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने सामोआ की तरफ से क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वो अपनी माँ के देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।
सामोआ की टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने की रेस में बनी हुई है, जिसको देखते हुए इस धाकड़ बल्लेबाज ने यह फैसला लिया है। वो ऐसा करने वाले 47वें खिलाड़ी बनेंगे जो दो देशों के लिए क्रिकेट खेलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि उनके अलावा और किन खिलाड़ियों ने दो देशों से क्रिकेट खेला हुआ है।
इन खिलाड़ियों ने दो देश से खेला हैं क्रिकेट
5. बिली मिडविंटर (Billy Midwinter) – Australia & England

बिली मिडविंटर पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने दो देशों की तरफ से क्रिकेट खेलने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। उनका जन्म भले ही इंग्लैंड के ग्लूसेस्टरशायर में हुआ था लेकिन कुछ समय बाद वो ऑस्ट्रेलिया चले गए जहाँ उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम में खेलने का मौका मिला।
क्रिकेट के पहले इंटरनेशनल मैच में वो ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे। हालाँकि वो इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, जिसके कुछ समय बाद उन्होंने इंग्लैंड की टीम से खेलने का फैसला किया।
लेकिन वो उनके लिए मात्र 4 मैच ही खेल सके और दोबारा ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापस आ गए। ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 12 मैचों में 13.45 की औसत से 269 रन और 25.20 की औसत से 24 विकेट लिए थे।
4. नवाब पटौदी (Iftikar Ali Khan Pataudi) – England & India

भारत के दिग्गज कप्तानों में शुमार इफ्तिखार अली खान पटौदी उर्फ नवाब पटौदी ने दो देशों की तरफ से क्रिकेट खेला था। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से क्रिकेट खेलने के साथ-साथ भारत की तरफ से भी खेला था और वो ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने थे।
नवाब पटौदी ने भारत की तरफ से खेलने से पहले इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया था जहाँ उन्होंने 1932 से लेकर 1934 तक 3 टेस्ट मैच खेले थे, जिसके बाद 1946 में भी इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट खेले जहाँ वो टीम के कप्तान भी थे। इस सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
3. इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan)- Ireland & England

इंग्लैंड के दिग्गज व्हाइट बॉल कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी दो देशों के लिए क्रिकेट खेला हुआ है। उनका जन्म आयरलैंड के डबलिन में हुआ था। अंडर-लेवल से लेकर अपने शुरुआती करियर तक उन्होंने आयरलैंड के लिए खेला था।
साल 2006 में इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू आयरलैंड के लिए किया था। अगले साल वेस्टइंडीज में हुए वर्ल्ड कप में वो इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे जहाँ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। मॉर्गन ने आयरलैंड के लिए 23 वनडे मुकाबले खेले थे।
साल 2009 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया और उसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई थी।
4. टिम डेविड (Tim David) – Singapore & Australia

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने पिछले कुछ समय में फिनिशर के तौर पर अपना नाम बनाया है। उन्होंने काफी असंभव सी पारियाँ खेली हैं, जिनके ऊपर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। हालाँकि इसके पहले कि वो ऑस्ट्रेलिया से खेलते, वो सिंगापुर के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके थे।
वहाँ लगातार शानदार प्रदर्शन करने के चलते उन्हें फिर से वापसी का मौका मिला और दोबारा उन मौकों को उन्होंने हाथ से नहीं जाने दिया। टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 46 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 925 रन जबकि सिंगापुर के लिए खेले 14 मैचों में 558 रन बनाए थे।
1. जो बर्न्स (Joe Burns) – Australia & Italy

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज जो बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है, जहाँ उनका प्रदर्शन मिला-जुला था। साल 2020 में उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन, उनके भाई इटली की टीम से खेलते थे और उनका सपना टीम को आईसीसी इवेंट के लिए क्वालीफाई कराना था।
हालाँकि उनकी अकस्मात मृत्यु की वजह से जो बर्न्स ने इटली की टीम से खेलने का निर्णय लिया और उन्हें 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई भी करा दिया है। बर्न्स ने इटली की तरफ से खेलते हुए 8 टी20 मुकाबलों में 45.16 की औसत से 271 रन बनाए हैं।







