Friday, March 20

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने खेल से देश को दो आईसीसी टाइटल जिताने में मदद की थी। लेकिन, उनके संन्यास के बाद से टीम भले ही टूर्नामेंट जीत रही हो, पर ऐसा संयोग बहुत कम होता है कि भाई-बहन दोनों ने एक ही देश के लिए खेलों में प्रतिनिधित्व किया हो।

हालाँकि अब उनकी बहन का टीम इंडिया के लिए चयन हो गया है और वो अपने देश का नाम ऊँचा करते हुए दिखाई देंगी। तो चलिए जानते हैं कि उनकी बहन किस स्पोर्ट में खेलती हुई दिखाई देंगी।

युवराज सिंह की छोटी बहन हैं अमरजोत कौर

Relation Between Pickleball Player Amarjot Kaur And Yuvraj Singh
Relation Between Pickleball Player Amarjot Kaur And Yuvraj Singh

दरअसल, युवराज सिंह की बहन का नाम अमरजोत कौर है और घर पर उन्हें एमी बुंदेल बुलाते हैं। वो इस दिग्गज ऑलराउंडर की सौतेली बहन हैं। युवराज सिंह की माँ को तलाक देने के बाद उनके पिता योगराज सिंह ने दूसरी शादी मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस नीना बुंदेल से की थी। अमरजोत का जन्म 24 अगस्त 2002 को हुआ था और वो अपने भाई से लगभग 21 साल छोटी हैं।

अमरजोत और युवराज हैं काफी करीबी

अमरजोत कौर और युवराज सिंह काफी करीबी हैं। भले ही वो उनकी सौतेली बहन हैं लेकिन दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। वो दोनों आपस में पिकलबॉल खेलते हुए भी दिखाई देते हैं और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया साइट पर डालते हैं। इस खेल को भले ही इंडिया में खेलने पर ज़्यादा रुचि न रहती हो लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बता दें, पिकलबॉल टेनिस और स्क्वैश का मिक्सचर टाइप गेम है। यह खेल मुख्य तौर पर डबल्स कैटेगरी में खेला जाता है। इसके कोर्ट के बारे में बात करें, तो वह 20 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा रहता है। इसका कोर्ट कांच या जाली से घिरा रहता है जिसकी वजह से गेंद टकरा कर वापस आ जाती है और खेल चलता रहता है।

टेनिस प्लेयर बनना चाहती हैं अमरजोत

अमरजोत कौर टेनिस प्लेयर बनना चाहती हैं। लेकिन जब तक वह टेनिस में अच्छा मुकाम नहीं हासिल कर पा रही हैं, तब तक वह ऑप्शन तलाशने के लिए पैडल स्पोर्ट्स खेल रही हैं। उनके इस सपने को पूरा करने में उनके सगे भाई विक्टर का बड़ा रोल है, क्योंकि उन्होंने प्रैक्टिस से लेकर अन्य चीजों में अपनी बहन की मदद की है।

एशिया पैसिफिक टूर्नामेंट के लिए हुआ था टीम में चयन

युवराज सिंह की बहन अमरजोत कौर का पिकलबॉल स्पोर्ट्स के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है। उन्हें मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में एशिया पैसिफिक पैडल कप के लिए टीम में चुना गया था। यह उनके लिए पहला मल्टीनेशनल टूर्नामेंट था, जहाँ उनका प्रदर्शन ठीक था और यह उनका पहला बड़ा इवेंट था जिससे उनको सीखने को बहुत मिलेगा।

सोशल मीडिया पर भी हैं अच्छे-खासे फॉलोवर्स

अमरजोत कौर सोशल मीडिया पर भी काफ़ी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 33 हज़ार फॉलोवर्स हैं। वह अपने अकाउंट पर पिकलबॉल खेलते हुए और अन्य ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस को उनके निजी जीवन के बारे में भी जानकारी मिलती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version