Sunday, February 15

International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना काफी बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इसका कारण है कि शतक बार-बार नहीं बनते हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस बीच अगर उनके शतक के साथ उनकी टीम को जीत भी मिले जाए तो तब उनकी यह पारी और भी खास बन जाती है। क्यूंकि इस दौरान उनके अलावा उनकी टीम को भी फायदा मिलता है। इस बीच आइए टीम की जीत में सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. विराट कोहली :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इस मौजूदा समय तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 82 शतक लगाए हैं। लेकिन इनमें से 58 शतक में उनकी टीम को जीत मिली है। इस दौरान उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में खेलते हुए कुल 30 शतक लगाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इनमें से 14 में उनकी टीम को जीत मिली है। जबकि वनडे में उन्होंने अभी तक 302 मैचों में 51 शतक लगाए हैं। तब इनमें से उनकी टीम को 43 में जीत मिली है। इसके अलावा टी-20 अंतराष्ट्रीय में उन्होंने अभी तक एक शतक ही लगाया है। तब भी उनकी टीम को जीत मिली थी।

2. रिकी पोंटिंग :-

इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 71 शतक लगाए थे। तब इनमें से उनकी टीम को 55 में जीत हासिल हुई थी।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 168 मैचों की 287 पारियों में कुल 41 शतक लगाए थे। इनमें से उनकी टीम को 30 में जीत मिली थी। जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 375 मैचों में खेलते हुए कुल 30 शतक लगाए थे। तब उनमें से उनकी टीम को 25 में जीत हासिल हुई थी। जबकि 5 शतक में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

3. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 100 शतक लगाए थे। इनमें से 53 में उनकी टीम को जीत मिली थी।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar7Getty Images

इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए उन्होंने 200 मैचों की 329 पारियों में कुल 51 शतक लगाए थे। इनमें से उनकी टीम को 20 में जीत हासिल हुई थी। जबकि 31 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि वनडे में उन्होंने 463 मैचों में 49 शतक लगाए थे। इनमें से उनकी टीम को 33 में जीत मिली थी।

4. रोहित शर्मा :-

इस सूची में अब भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अभी तक कुल 49 शतक लगाए हैं। वहीं इनमें से उनकी टीम को 41 में जीत मिली है। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए उन्होंने 67 टेस्ट की 116 पारियों में 12 शतक लगाए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इनमें से उनकी टीम को सभी 12 शतकों में जीत मिली है। जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 273 मैचों में खेलते हुए कुल 32 शतक लगाए हैं। इनमें से उनकी टीम को 25 में जीत मिली है। इसके अलावा उन्होंने 159 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैचों में खेलते हुए कुल 5 शतक लगाए हैं। इनमें से भी उनकी टीम को 3 में जीत हासिल हुई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version