Thursday, March 5

Vaibhav Suryavanshi Meet PM Modi: इस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की है। इन दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई है।

तब भारत के उभरते हुए स्टार क्रिकेटर के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे हैं। अब पीएम मोदी के साथ उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की गई हैं। अभी हाल ही में इस 14 वर्षीय बिहार के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के सीजन में खेलते हुए काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था।

Vaibhav Suryavanshi Meet PM Modi
Vaibhav Suryavanshi Meet PM Modi

आईपीएल 2025 के आईपीएल सीजन में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ केवल 35 गेंद पर विस्फोटक अंदाज में शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

Vaibhav Suryavanshi Meet PM Modi
Vaibhav Suryavanshi Meet PM Modi

वहीं इसके अलावा वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने थे। तब ऐसा करते हुए उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था।

भारत की U19 टीम में हुआ वैभव सूर्यवंशी का चयन :-

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम का सफर थमने के बाद अब इस स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन भारत की अंडर 19 टीम में हुआ है।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi/Getty Images

इसके चलते हुए अब भारत की अंडर 19 टीम का इंग्लैंड दौरा 24 जून से शुरू होने वाला है। वहीं इस टीम का हिस्सा वैभव सूर्यवंशी भी हैं। अब इंग्लैंड जाने से पहले इंडिया अंडर 19 टीम का कैंप बेंगलुरु में लगा है।

आईपीएल 2025 में वैभव की उपलब्धियां :-

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

इस बार वह 35 गेंदों पर शतक लगाकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर बने। गुजरात टायटंस के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया जो आईपीएल 2025 का सबसे तेज अर्धशतक रहा। आईपीएल इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version