Thursday, July 31

Athletics: भारत के नेशनल रिकॉर्ड धारक एथलीट अविनाश साबले ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके अलावा स्टार भारतीय एथलीट 36 साल बाद इस टूर्नामेंट में 3000 मीटर स्टीपलचेज वर्ग में अपने देश को सोना दिलाने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। इस स्पर्धा में उन्होंने 8:20.92 सेकेंड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।

अविनाश साबले ने जीता स्वर्ण पदक :-

Avinash Sable

नेशनल रिकॉर्ड होल्डर अविनाश साबले ने बीते दिन गुरुवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। तभी तो अब वह इस टूर्नामेंट में काफी लंबे समय बाद भारत को 3000 मीटर स्टीपलचेज वर्ग में सोना दिलाने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। इस स्पर्धा में उन्होंने 8:20.92 सेकेंड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में रजत पदक जीता था। वहीं यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा पदक है।

इससे पहले साल 1989 में मिला था स्वर्ण :-

एशियाई चैंपियनशिप की इस स्पर्धा में भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले से पहले दिना राम ने स्वर्ण पदक जीता था। क्यूंकि उन्होंने साल 1989 में पुरुष स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा हर्बल सिंह ही पहले भारतीय एथलीट थे जिन्होंने साल 1975 में स्टीपलचेज में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। वहीं साबले इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

Avinash Sable

तभी तो उन्होंने उम्मीद के मुताबिक ही प्रदर्शन किया है। उनके अलावा जापान के एथलीट युतारो नीनाए ने 8:24.41 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता है। इसके अलावा वह इस स्पर्धा में अंतिम लैप की शुरुआत में आगे चल रहे थे। लेकिन इसके बाद भारतीय एथलीट ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए उनको पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। जबकि कतर के एथलीट जकारिया इलाहलामी ने 8:27.12 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता है।

चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम फाइनल में :-

इसके अलावा रिंस जोसेफ, धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल साजी और मोहित कुमार की भारत की चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस बार भारत की रिले टीम ने तीन मिनट 6.28 सेकेंड का समय लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी हीट (शुरुआती दौर की रेस) में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस हीट में भारत ने चीन (तीन मिनट 6.79 सेकेंड) और मेजबान कोरिया (तीन मिनट 10.05 सेकेंड) को पछाड़ते हुए फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। जबकि श्रीलंका की टीम ने सत्र का सबसे तेज तीन मिनट 1.56 सेकेंड का समय भी निकाला।

Avinash Sable

इसके अलावा महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ के फाइनल में भारत की संजीवनी जाधव ने 33 मिनट 8.17 सेकेंड का अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा सीमा 33 मिनट 08.23 सेकेंड के समय के साथ इस बार छठे स्थान पर रहीं। वहीं इस स्पर्धा में कजाखस्तान की डेजी जेपकेमी (30 मिनट 48.44 सेकेंड) ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। उनके अलावा जापान की रिरिरक हिरोनिका (30 मिनट 56.32 सेकेंड) और मिकुनी याडा (31 मिनट 12.21 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version