Singapore Open: भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने साबर कार्यमन गुटामा और मोह रेजा पहलवी इस्फहानी की सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि भारत की स्टार बैडमिंटन महिला एकल खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।

इस मैच में अपना पहला गेम गंवाने के बाद सात्विक और चिराग ने वापसी करते हुए एक घंटे 14 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 19-21 21-16 21-19 से जीत हासिल की है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके बाद अब अगले मैच में इस स्टार भारतीय जोड़ी का सामना गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन की दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से होने वाला है। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों से अपनी फिटनेस समस्याओं से जूझने के बाद वापसी कर रही भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

पी वी सिंधू हुई टूर्नामेंट से बाहर :-

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

इसके अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू को दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन यूफेई के खिलाफ 65 मिनट चले कठिन मैच में 9-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में खेलते हुए सिंधू ने दूसरे गेम में अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई। इस गेम में उन्होंने 19-12 की बढ़त बनाने के बाद दूसरा गेम 21-18 से जीता।

PV Sindhu
PV Sindhu

इसके बाद तीसरे और निर्णायक गेम में चीन की खिलाड़ी ने अपने दमदार स्मैश और कोर्ट पर बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। इसके अलावा पहले दौर में कनाडा की वेन यू झेंग के खिलाफ 21-14, 21-9 से जीत दर्ज करने वाली सिंधू दूसरे दौर में अपनी लय को बरकरार रखने में नाकाम रहीं। जबकि पुरुष एकल में भारत को निराशा हाथ लगी है, जब एचएस प्रणय प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ 16-21 14-21 से अपना मैच हार गए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version