Thursday, June 11

युवा बल्लेबाज व कई समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ के हवाले से एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। शॉ ने रणजी मैच के दौरान शानदार शतक लगाया है। रणजी ट्रॉफी 2024 के सीजन में एलीट ग्रुप बी में छत्तीसगढ़ और मुंबई के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया। चोटिल होने के बावजूद शॉ का शतक लगाना कई मायनों में उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

टी-20 अंदाज में लगाया ताबड़तोड़ शतक

पृथ्वी शॉ ने इस दौरान 185 गेदों का सामना कर 159 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शॉ ने 80 पारियों में 13 शतक लगा दिए हैं। शॉ साल 2023 से इंग्लैंड की घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक मैच में अपने घुटने के लिगामेंट को घायल कर बैठे थे। इसके बाद वे घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल पा रहे थे।

इसके बाद वो लंबे वक्त के बाद मुंबई के पिछले रणजी मैच के दौरान मैदान पर वापस खेलते हुए नजर आए। हांलाकि पहले मैच में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। लेकिन इस मैच में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी मौजूदगी तो दर्ज करवा दिया है।

ये भी पढ़ें: 2024 में आईसीसी के खिताब के लिए तीसरी बार आमने-सामने होगी भारत-आस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version