Thursday, March 12

PSL X 2025: इस्लामाबाद यूनाइटेड को PSL 2025 में बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट अब पूरे सीज़न में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगी क्वॉड इंजरी ने उनका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ड्रीम तोड़ दिया है।

शॉर्ट को यूनाइटेड ने $220,000 (लगभग 18,358,384) रुपए में खरीदा था और वो बिग बैश लीग 14 में शानदार प्रदर्शन के बाद PSL में धमाल मचाने को तैयार थे, लेकिन दुर्भाग्य से अब वो मैदान से बाहर हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में लगी चोट बनी सिरदर्द

PSL 2025, Matthew Short
PSL 2025, Matthew Short/Getty Images

मैथ्यू शॉर्ट को ये चोट तब लगी जब वो ऑस्ट्रेलिया की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में ओपनिंग कर रहे थे। शुरुआत में आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए उन्होंने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए, लेकिन रनिंग के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करते हुए देखा गया।

इस परिस्थिति में उन्हें बीच मैच में रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी साफ कहा कि शॉर्ट सेमीफाइनल तक फिट नहीं हो पाएंगे। अब ये तय हो गया है कि PSL 2025 भी उनके लिए खत्म हो चुका है।

इस्लामाबाद यूनाइटेड की रणनीति पर असर

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शॉर्ट को एक एक्स-फैक्टर के तौर पर टीम में शामिल किया था। उनकी आक्रामक बैटिंग और पार्ट-टाइम बॉलिंग टीम के लिए फायदेमंद हो सकती थी, लेकिन अब टीम को उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी पर भरोसा जताना होगा। शॉर्ट की गैरमौजूदगी टीम की बल्लेबाज़ी की गहराई पर असर डाल सकती है।

मैथ्यू शॉर्ट का टी20 करियर

मैथ्यू शॉर्ट टी20 फॉर्मेट में आक्रामक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है और उन्होंने BBL, IPL जैसे बड़े लीगों में कई यादगार पारियां खेली हैं।

IPL में उन्होंने अब तक 6 मैचों में 117 रन बनाए हैं, जिसमें 19.50 की औसत और 127.17 का स्ट्राइक रेट रहा है। साथ ही वो गेंद से भी योगदान देने में सक्षम हैं। PSL में उनकी मौजूदगी यूनाइटेड के लिए टॉप-ऑर्डर को मजबूती देती, जो अब एक अधूरी उम्मीद बनकर रह गई है।

अब तक अजेय इस्लामाबाद यूनाइटेड

हालांकि, मैथ्यू शॉर्ट की कमी टीम को खलेगी, लेकिन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अभी तक अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्ज़ा जमाया हुआ है। कप्तान शादाब खान की अगुवाई में टीम एकजुट होकर खेल रही है और नए खिलाड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

मैथ्यू शॉर्ट का जाना भले ही एक झटका हो, लेकिन यूनाइटेड की टीम इस चुनौती को अवसर में बदल सकती है, जैसे चैंपियंस टीमों का स्वभाव होता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version