BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुरुष क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इसके अलावा इस बार श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी भी हुई है। इसके चलते हुए अय्यर को ग्रेड-B में और ईशान को ग्रेड-C में रखा गया है। इसके अलावा इस बार ग्रेड A+ में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है। जबकि इस बार ग्रेड-A में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को रखा गया है।

ग्रेड-B और ग्रेड-C में इन खिलाड़ियों को मिला है मौका :-

Shreyas and ishan
Shreyas and ishan

इस बार श्रेयस अय्यर के अलावा ग्रेड-B में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल को रखा गया है। जबकि इस बार ग्रेड-C में ईशान के अलावा रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को रखा गया है। इसके अलावा बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जुरेल, सरफराज, नितीश, आकाश दीप, वरुण और हर्षित को पहली बार ही मौका मिला है।

इन खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलेंगे :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार ग्रेड-A+ में 7 करोड़ रुपये, ग्रेड-A में 5 करोड़ रुपये, ग्रेड-B में 3 करोड़ रुपये और सबसे नीचे ग्रेड-C में सभी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि A+ में आमतौर पर ऐसे खिलाड़ियों को रखा जाता है जो तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी-20) में खेलते हैं। लेकिन कोहली, रोहित और जडेजा ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इसके बाद भी उनको A+ ग्रेड में रखा गया है।

BCCI ने दी है होनहार खिलाड़ियों को रियायत :-

BCCI
BCCI

बीसीसीआई ने पहले ही यहां बता दिया था कि इस बार कुछ होनहार खिलाड़ियों के लिए रियायतें दी जा सकती है जो अनुबंध पाने के लिए पूरी तरह से योग्य नहीं हो सके हैं। वहीं अभी तक बीसीसीआई की मानक नीति के अनुसार, “जो खिलाड़ी तय अवधि के भीतर कम से कम 3 टेस्ट या 8 वनडे या फिर 10 टी-20 खेलने के मानदंड को पूरा करते हैं, उन्हें स्वचालित रूप से ग्रेड-C में शामिल किया जाएगा।”

महिला खिलाड़ियों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है :-

बीसीसीआई ने पहले ही महिला खिलाड़ियों के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को कुल 3 श्रेणियों में बांट दिया था। इनमें पुरुष टीम की तरह A+ ग्रेड नहीं रखी गई है। वहीं इस बार ग्रेड-A में (3 खिलाड़ी)- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को रखा गया है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

जबकि ग्रेड-B में (4 खिलाड़ी)- रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शफाली वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेड-C (9 खिलाड़ी) यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर आती हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version