Saturday, June 20

Is MS Dhoni the oldest man to captain in the IPL and all T20 matches?: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों और कप्तानी में शुमार MS धोनी IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। CSK को पांच बार ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने बीच सीजन ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है।

इसके बाद से यह सवाल उठने लगा है कि, क्या धोनी IPL के अलावा टी20 क्रिकेट इतिहास के भी सबसे उम्रदराज कप्तान हैं? यहाँ हम इससे सम्बंधित सभी जानकारी देने जा रहे हैं।

MS धोनी हैं IPL के इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 07 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। वह आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। धोनी ने जब 2023 में कप्तानी की थी, तब ही वह IPL यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके थे।

इससे पहले यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज था, जिन्होंने आखिरी बार 41 साल की उम्र में 2013 में धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी की थी। वह गिलक्रिस्ट के IPL और टी20 करियर का आखिरी मैच भी था।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए उस मैच में गेंदबाजी भी की थी और हरभजन सिंह के रूप में एक विकेट भी लिया था। वह विकेटकीपर बल्लेबाज के टी20 करियर का पहला और आखिरी विकेट भी था।

एलन डॉसन हैं T20 क्रिकेट इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान

यदि ओवरऑल सीनियर टी20 मैचों की बात करें तो, एलन डॉसन अब तक सबसे उम्रदराज कप्तान रहे हैं। उनका यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी काफी मुश्किल है। डॉसन ने हाल ही में 56 साल की उम्र में कोस्टा रिका के खिलाफ फॉकलैंड आइलैंड्स कप्तानी की।

इमरान ताहिर हैं वर्तमान समय में टी20 क्रिकेट में सबसे उम्रदराज कप्तान

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर अब भी टी20 क्रिकेट में सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में 45 साल की उम्र में कैरेबियन प्रीमियर लीग में 45 साल की उम्र में कप्तानी की थी और गयाना अमेजन वारियर्स की कप्तानी करते हुए उन्हें खिताब जिताया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version