Friday, August 1

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय मैदान के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में उनका नाम आरजे महवाश के साथ जुड़ रहा है, जो कई मौकों पर स्टेडियम में पंजाब किंग्स का समर्थन करती दिखी हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर महवाश का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक ‘कोड वर्ड’ का जिक्र किया है, जिससे सोशल मीडिया यूज़र्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वो कोड वर्ड युजवेंद्र चहल से जुड़ा है।

क्या है चहल का कोड वर्ड?

Chahal and Dhanashree Relationship/Getty Images

इंटरव्यू में आरजे महवाश कहती हैं, “एक बंदा है जो मुझे मैसेज करता है और कहता है, म्याऊं… म्याऊं। वो कहता है, ‘मैं आपको बहुत पसंद करता हूं।'” महवाश ने आगे बताया कि जब वो दोस्तों के साथ हाउस पार्टी करती हैं, तो इस खास वॉयस नोट को सुनकर सब खूब हँसते हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि यह इशारा चहल की तरफ ही है।

चहल का हालिया तलाक और नई चर्चा

Chahal and Dhanashree Relationship/Getty Images

बता दें कि, युजवेंद्र चहल का इसी साल फरवरी में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हुआ है। दोनों की शादी 2020 में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच दूरियां आ चुकी थीं। अब तलाक के कुछ ही महीने बाद चहल का नाम आरजे महवाश के साथ जुड़ना, इस चर्चा को और हवा दे रहा है।

महवाश अक्सर चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम में नजर आती हैं। आरसीबी के खिलाफ एक मुकाबले के बाद उन्हें चहल के साथ टीम बस में भी देखा गया, जिसने अफवाहों को और मज़बूती दे दी है।

क्या ऑफिशियल है रिलेशनशिप?

फिलहाल चहल और महवाश ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को सार्वजनिक रूप से साथ देखा जाना और इस तरह के इंटरव्यू वायरल होना, फैंस को रोमांचित कर रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version