PSL 2025: इस बार आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद डेविड वॉर्नर समेत कई बड़े विदेशी खिलाड़ी अब पीएसएल 2025 (PSL 2025) के ड्राफ्ट में शामिल हो गए हैं। तभी तो इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए साल की शुरुआत काफी उम्मीदों के साथ की है। पाकिस्तान की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग में इस बार दुनिया के कई नामी क्रिकेटरों ने ड्राफ्ट के लिए अपना नाम दिया है।

इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था। तब ये सभी अनसोल्ड रहे थे। वहीं अब यह देखना होगा कि क्या इन खिलाड़ियों को पीएसएल (PSL 2025) में कोई खरीददार मिलता है या नहीं। चलिए जानते है उन कुछ बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने पीएसएल में खेलने के लिए अपना नाम दिया है।

इन बड़े खिलाड़ियों ने PSL (PSL 2025) के ड्राफ्ट के लिए दिया नाम :- पीएसएल के ड्राफ्ट में इस बार डेविड वॉर्नर, एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, सीन एबॉट, रासी वेन डेन ड्यूसन, कॉलिन मुनरो, टिम साउदी, शाकिब अल हसन और जेम्स नीशम जैसे 20 बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया हैं। इनमें से कई खिलाड़ी आईपीएल में नहीं बिके थे।

अब उन सभी ने पीएसएल (PSL 2025) जैसी दूसरी लीग्स में खेलने का फैसला किया है। इस समय दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं इस बार उनको अगर पीएसएल में किसी टीम द्वारा चुन लिया जाता है तो यह उनका पहला पीएसएल लीग का सीजन भी होगा। इससे पहले हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलने का ऐलान किया था।
इस बार ग्वादर में खेला जाएगा PSL 2025 का सीजन :-

पीएसएल 2025 में होने वाला खास सीजन इस बार बलूचिस्तान के ग्वादर में आयोजित होने वाला है। इसके अलावा यह ग्वादर अपनी खूबसूरत लोकेशन और समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है। वहीं इस लीग का ड्राफ्ट 11 जनवरी को होगा। इसमें यह तय होगा कि इस बार कौन-कौन से खिलाड़ी किस-किस टीम का हिस्सा बनने वाले है।
युवाओं के लिए होगा शानदार मौका :-

इन सभी इंटरनेशनल स्टार्स के अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों को बहुत फायदा होने वाला है। क्यूंकि इन सभी युवा खिलाड़ियों को सभी दिग्गजों के साथ खेलने और उनके अनुभव से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इस सब से न केवल उनके खेल में सुधर होने वाला है बल्कि इससे पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर भी बढ़ने वाला है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








