Tuesday, February 17

Google News Sports Digest Hindi

PSL 2025: इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) के सीजन की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। तभी तो सभी 6 टीमों ने इसके लिए ड्रॉफ्ट से पहले अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस बार 2025 (PSL 2025) के सीजन के लिए कुल 45 प्लेयर रिटेन किए गए है। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक इसके 9 सीजन खेले जा चुके हैं।

Pakistan Super League 2025
image source via getty images

इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) के सीजन के लिए सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अब इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग के इस आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने ड्रॉफ्ट से पहले अपने रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं इस बार (PSL 2025) ड्रॉफ्ट से पहले प्रत्येक टीम को 8 प्लेयर रिटेन करने की छूट मिली थी। इनमें से 2 विदेशी प्लेयर हो सकते थे। तभी तो इस बार सभी 6 टीमों ने कुल मिलाकर 45 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

साल 2024 में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीता था PSL का खिताब :-

साल 2024 के PSL सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसका खिताब जीता था। तब इस टीम के कप्तान शादाब खान ने काफी शानदार कप्तानी करते हुए सभी को प्रभावित किया था। वहीं इस सीजन में उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था।

Pakistan Super League 2025
image source via getty images

इस बार इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने आगमी सीजन 2025 (PSL 2025) के लिए नसीम शाह को प्लेटिनम कैटेगरी में रिटेन किया है। इसके अलावा इमाद वसीम, आजम खान, सलमान अली आगा और हैदर अली जैसे बड़े बल्लेबाज भी टीम का हिस्सा बने रहेंगे। वहीं इस बार सीजन 2025 (PSL 2025) में इमाद वसीम को टीम का मेंटर भी बनाया गया है।

लगातार सफल रही है मुल्तान सुल्तांस टीम :-

पिछले चार सीजन से मुल्तान सुल्तांस की टीम पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में लगातार अपनी जगह बना रही है। इस टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान है। उनकी कप्तानी में यह टीम काफी शानदार खेल दिखा रही है।

Pakistan Super League 2025
image source via getty images

इस बार मुल्तान सुल्तांस टीम ने मोहम्मद रिजवान और लेग स्पिनर उसामा मीर को प्लेटिनम कैटेगरी में रिटेन किया है। वहीं इसके अलावा इस टीम ने डेविड विली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान खान और क्रिस जॉर्डन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी रिटेन किया है।

पेशावर जाल्मी के कप्तान का PSL में रिकॉर्ड :-

पाकिस्तान सुपर लीग की टीम पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम है। इस समय लीग में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। पाकिस्तान की इस लीग में उनके नाम 3504 रन दर्ज हैं।

Pakistan Super League 2025
image source via getty images

इस आगामी सीजन के लिए पेशावर की टीम ने उनके अलावा सैम अयूब, मोहम्मद हारिस और सूफियान मुकीम को रिटेन किया है। वहीं इस बार (PSL 2025) सूफियान मुकीम पेशावर जाल्मी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

PSL 2025 के लिए रिटेन किए गए प्लेयर्स की रिलीज लिस्ट :-

Pakistan Super League 2025
image source via getty images

इस्लामाबाद यूनाइटेड (8) :- शादाब खान, नसीम शाह, इमाद वसीम, आजम खान, सलमान अली आगा, हैदर अली, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस

मुल्तान सुल्तांस (7) :- मोहम्मद रिजवान, उसामा मीर, डेविड विली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान खान, क्रिस जॉर्डन, फैसल अकरम

पेशावर जाल्मी (7) :- बाबर आजम, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस, आरिफ याकूब, मेहरान मुमताज, सुफियान मोकिम, अली रजा

क्वेटा ग्लैडिएटर्स (8) :- अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर, रिले रोसौव, अकील होसेन, सऊद शकील, मोहम्मद वसीम जूनियर, ख्वाजा मुहम्मद नफे, उस्मान तारिक

कराची किंग्स (7) :- हसन अली, जेम्स विंस, मुहम्मद इरफान खान, शान मसूद, अराफात मिन्हास, टिम सीफर्ट, जाहिद महमूद

लाहौर कलंदर्स (8) :- शाहीन शाह अफरीदी, फखर जमान, हारिस रऊफ, सिकंदर रजा, अब्दुल्ला शफीक, जहानदाद खान , जमान खान, डेविड वीज़े

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version