Saturday, February 7

पंजाब किंग्स (PBKS) ने आज के मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस टीम ने टी-20 का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक पूरा किया। ये ही कारण है कि आज का दिन यानी 26 अप्रैल 2024 ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के द्वारा दिए गए 262 रनों के लक्ष्य को हासिल किया। इस टीम के तीन बल्लेबाज जिसमें जॉनी बेयरस्टो का तूफानी शतक व शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की बदौलत पंजाब ने आठ विकेट से कोलकाता को मात दे दी। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। इसके बाद शशांक ने 28 बॉल पर 68 रन बनाए। इससे पहले प्रभसिमरन ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से एक विकेट सुनिल नरेन ने लिया।

रिकॉर्ड्स से भरा रहा मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच में पंजाब की टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ये ही कारण था कि ये मैच टी-20 क्रिकेट के इतिहास में मील का पथ्थर साबित हुआ। सबसे पहला रिकॉर्ड ये था कि पहली बार किसी टीम ने टी-20 क्रिकेट में 262 रन का लक्ष्य हासिल किया। इसके बाद एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा 42 छक्के लगने का रिकॉर्ड भी बना। इसके अलावा एक पारी में सबसे ज्यादा 24 छक्के भी इसी मैच में लगे।


बेयरस्टो ने रखी जीत की नींव

आज के मैच में पंजाब किंग्स की जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो रहे। उन्होंने इस मैच अपने आईपीएल इतिहास का तीसरा शतक लगाया। हांलाकि इससे पहले बेयरस्टो खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार वापसी की। जॉनी ने पहले प्रभसिमरन के साथ 93 रन जोड़े, दूसरे विकेट के लिए राइली रूसो के साथ 85 रन और तीसरे विकेट के लिए शशांक के साथ 84 रन जोड़े।


ये भी पढ़ें: BCCI का बड़ा फैसला, अब घरेलू क्रिकेटर्स भी होंगे मालामाल

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version