RCB ने IPL 2025 का खिताब जीतकर 18 साल का इंतजार खत्म किया था। अब IPL 2026 में भी टीम को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस बीच आर अश्विन ने कहा है कि RCB का मौजूदा स्क्वाड इतना अच्छा है कि वे अगले दो साल में और ट्रॉफी जीत सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 के फाइनल में पंजाब को हराकर खिताब जीता था, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।
टीम कॉम्बिनेशन की तारीफ
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास बहुत अच्छा स्क्वाड है। टीम ने अपनी कमियों को दूर कर लिया है इसके साथ हर पोजीशन पर अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इसी वजह से वे इस सीजन में टॉप टीमों में में अपनी जगह बना सकते हैं।
हेजलवुड की चोट पर क्या अश्विन ने क्या कहा
जोश हेजलवुड चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अश्विन का मानना है कि यह RCB के लिए एक मौका हो सकता है। इससे टीम दूसरे खिलाड़ियों को आजमा सकती है साथ में बाद में टीम और मजबूत बन सकती है।
नई टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी RCB
IPL 2024 के बाद RCB ने कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन किया और बाकी टीम में नए खिलाड़ियों को ऑक्शन के दौरान शामिल किया है। नए खिलाड़ियों के आने से टीम और बैलेंस दिख रही है।
RCB इस सीजन अपना पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी और जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। यह मैच एम चिनस्वम्मी स्टेडियम में खेला जाएगा ।
RCB टीम स्क्वाड: विराट कोहली, रजत पाटीदार(कप्तान),फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







