Saturday, March 21

BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड दौरे का पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया बेलफास्ट जाएगी, जहां वह दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। यह मैदान भारतीय टीम के लिए खास यादों से जुड़ा हुआ है।

19 साल बाद बेलफास्ट में खेलेंगी टीम इंडिया

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज 26 और 28 जून को खेली जाएगी। खास बात यह है कि 2007 के बाद पहली बार टीम इंडिया बेलफास्ट में इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए वहाँ मैदान पर उतरेगी । इससे पहले हाल के सालों में भारत ने आयरलैंड का दौरा तो किया, लेकिन सभी मैच डबलिन में खेले गए थे।

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पहला मुकाबला

यह सीरीज भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पहला इंटरनेशनल असाइनमेंट होगा। भारत ने 2024 और 2026 में लगातार दो बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले टीम 2007 में भी ट्रॉफी जीत चुकी है।

अफगानिस्तान सीरीज के बाद, आयरलैंड दौरा

आईपीएल 2026 के तुरंत बाद भारत पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरिज खेलेगा। इसके तुरंत बाद टीम आयरलैंड रवाना होगी।

बेलफास्ट में शानदार हैं टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारत ने बेलफास्ट में अब तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, जो 2007 में हुआ था इस मैच को टीम ने आसानी से जीत लिया था। उस मैच में सौरव गांगुली और गौतम गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version