गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब ने राजस्थान को 5 विकेट रहते शिकस्त दे दी है। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए ये लगातार चौथी हार साबित हुई। इस टीम सीजन के शुरुआती 9 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की थी।

इसके बाद राजस्थान ने लगातार 4 मैच में हार का सामना किया है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करतेच हए आरआर ने पंजाब के सामने कुल 145 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब ने इस स्कोर को 19वें ओवर में हासिल कर लिया। हांलाकि पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं, लेकिन इस जीत के बाद वो अंक तालिका में नौंवे स्थान पर आ गई है।


राजस्थान के बल्लेबाज रहे फ्लॉफ

राजस्थान के लिए आज टॉप तीन बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। मैच की पहली गेंद पर चौका मारने के बाद युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल उसी ओवर में कप्तान सैम करन का शिकार बनें। इसके बाद बटलर की जगह पर ओपनिंग करने उतरे टॉम कोहलर कैडमोर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन की पारी खेली। आज कप्तान संजू सैमसन का बल्ला भी खामोश दिखा। उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: हार्दिक के सपोर्ट में उतरे गंभीर, पीटरसन और डिविलियर्स को दिया करारा जवाब

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version