Sunday, February 15

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के करीब आने के साथ ही रिटेंशन और राइट-टू-मैच (RTM) को लेकर कई प्रकार की अटकलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने कथित तौर पर अपनी रिटेंशन सूची तैयार कर ली है, जिसमें कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) सहित तीन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

भारत के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विजेता कोच और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की हेड कोच के रूप में वापसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना दूसरा आईपीएल खिताब हासिल करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि, द्रविड़ टीम में जरूरी बदलाव कर सकते हैं,। हालांकि, मौजूदा रिटेंशन रणनीति टीम के लिए एक मजबूत आधार का संकेत देती है।

IPL 2025 से पहले संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को रिटेन कर सकती है राजस्थान रॉयल्स

Rajasthan Royals Set To Retain Sanju Samson, Yashasvi Jaiswal and Riyan Parag
Sanju Samson, Yashasvi Jaiswal

खबर के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले संजू सैमसन, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर रियान पराग को रिटेन कर सकती है। यह लगभग तय है कि, सैमसन एक बार फिर रॉयल्स के कप्तान के रूप में नजर आएँगे।

संजू सैमसन इस समय भारत के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों पर 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 111 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने इस पारी के बीच रिशाद हुसैन के एक ओवर में लगातार 5 छक्के भी लगाए।द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट दोनों को उम्मीद होगी कि सैमसन इस फॉर्म को IPL 2025 में भी जारी रखेंगे।

सैमसन के अलावा, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इस समय अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर के शानदार दौर में चल रहे हैं। 2024 में अच्छा सीजन ना होने के बावजूद भी जायसवाल ने 435 रन बनाए थे, जो उनकी क्षमता को दिखाता है। इसीलिए, यह माना जा रहा है कि, वह उनकी रिटेंशन लिस्ट में जरूर शामिल होंगे।

Rajasthan Royals Set To Retain Sanju Samson, Yashasvi Jaiswal and Riyan Parag
Yashasvi Jaiswal and Riyan Parag

रियान पराग (Riyan Parag) के बारे में बात करें तो, वह तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किया जा सकता है। पराग ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और 15 मैचों में 573 रन बनाए। उन्होंने कई मैचों में रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका भी निभाई थी। हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी भी की, जिससे वह एक कीमती ऑलराउंडर बन गए हैं।

युजवेंद्र चहल के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है Rajasthan Royals

सूत्रों की मानें तो, राजस्थान रॉयल्स अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए RTM कार्ड का उपयोग करने की योजना बना रहा है। चहल आईपीएल 2022 में टीम में शामिल होने के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में 18 विकेट लिए थे और उनके रिटेंशन से टीम को एक विश्वसनीय स्पिन विकल्प मिलेगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version