प्रीमियर लीग 2024-25 में लिवरपूल (Liverpool) ने शानदार शुरुआत की है और अपने पहले दोनों मुकाबले जीत चुकी है। बुधवार को आरबी लेप्ज़िग के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में उनकी नजरें जीत हासिल करके 9 में से 9 अंक हासिल करने पर होगी। इसी बीच, यह खबर आई है कि, लिवरपूल अपने डिफेंडर ट्रेंट एलेक्जेंडर-अर्नोल्ड (Trent Alexander-Arnold) को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट देने की तैयारी कर रहा है।
हालाँकि, वर्तमान समय में लिवरपूल के लिए मैदान के अंदर सभी चीजें अच्छी चल रहीं हैं, जिसके चलते वह प्रीमियर लीग 2024-25 के अंक तालिका में पहले स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा, वह मैदान से बाहर एक सजग रणनीति के जरिए अपने कुछ जरूरी खिलाड़ियों को उनके मन मुताबिक़ कॉन्ट्रैक्ट देने में लगा हुआ है।
ट्रेंट एलेक्जेंडर-अर्नोल्ड को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट देने की तैयारी कर रहा है लिवरपूल

लिवरपूल क्लब के तीन खिलाड़ियों – ट्रेंट एलेक्जेंडर-अर्नोल्ड सहित वर्जिल वान डिज्क और मोहम्मद सलाह – अपने कॉन्ट्रैक्ट के अंतिम वर्ष में हैं। कॉटऑफसाइड का दावा है कि, अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड (Trent Alexander-Arnold) को क्लब की ओर से एक बड़ा डील ऑफर किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, लिवरपूल इस राइट-बैक को 14-15 मिलियन पाउंड प्रति वर्ष का नया डील ऑफर करने को तैयार है, जो 2029-30 सीजन तक चलेगा।
26 वर्षीय अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड का नाम स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड में जाने के लिए भी आगे आ रहा है, लेकिन लिवरपूल द्वारा दिया जा रहा कॉन्ट्रैक्ट उन्हें लंबे समय तक उनके साथ टिके रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।
बता दें कि, लिवरपूल एकेडमी से स्नातक होने के बाद से इस राइट-बैक ने रेड्स के लिए 320 बार खेला है और यूरोप में खुद को सबसे बेहतरीन राइट-साइड फुल-बैक के रूप में स्थापित किया है।
Trent Alexander-Arnold के जाने की स्थिति में Liverpool ने किया है तीन संभावित नामों की पहचान

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि, लिवरपूल (Liverpool) ने अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड के जाने की स्थिति में तीन संभावित नामों की पहचान भी कर ली है। इन नामों में बेयर लीवरकुसेन के जेरेमी फ्रिम्पोंग, मोनाको के वेंडरसन और फिओरेंटीना के माइकल कायोडे शामिल हैं।
चूंकि, एलेक्जेंडर-अर्नोल्ड अपने वर्तमान कॉन्ट्रैक्ट के अंतिम वर्ष में हैं, इसलिए जनवरी में वह रियल मैड्रिड सहित किसी भी विदेशी टीम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर सकेंगे। वह प्रीमियर लीग समाप्त होने के बाद एक फ्री एजेंट के रूप में एनफील्ड से जा सकेंगे, इसलिए लिवरपूल ने उनके रिप्लेसमेंट की योजना बनाने का निर्णय भी ले लिया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







