Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

Ravichandran Ashwin: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। इसी बीच मैच के बाद भारतीय फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

IND Vs NZ 2nd Test: Ravichandran Ashwin Made A Big Record In WTC
Ravichandran Ashwin Made A Big Record In WTC

इस समय अश्विन (Ravichandran Ashwin) तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उनको केवल दूसरे टेस्ट मैच में ही खेलने का मौका मिला था। लेकिन उस मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। आइए इस दिग्गज खिलाड़ी के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

Ravichandran Ashwin दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज :-

टेस्ट मैचों में खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 106 मुकाबलों में खेलते हुए कुल 537 विकेट लिए है। पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं।

Ravichandran Ashwin
image source via getty images

इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने 132 टेस्ट मैचों में खेलते हुए कुल 619 विकेट लिए थे। इसके अलावा अश्विन (Ravichandran Ashwin) टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर भी हैं। वहीं पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह 417 विकेट के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर आते हैं। अब यह भारतीय दिग्गज टेस्ट क्रिकेट में 7वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

दूसरे सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी है अश्विन :-

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में उनसे आगे केवल श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं।

Ravichandran Ashwin
image source via getty images

अपने पूरे टेस्ट करियर में मुरलीधरन ने 67 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। वहीं इस मामले में वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपने टेस्ट करियर में 37 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। जबकि भारतीय दिग्गज (Ravichandran Ashwin) ने भी अपने टेस्ट करियर में 37 बार पांच विकेट हॉल लिए हैं।

अश्विन का टेस्ट करियर :-

भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन (Ravichandran Ashwin) ने अपना पहला टेस्ट साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अभी तक इस भारतीय खिलाड़ी ने कुल 106 टेस्ट मैच खेले है। इन टेस्ट मुकाबलों में खेलते हुए इनकी 200 पारियों में 24 की औसत से कुल 537 विकेट लिए है।

ravichandran ashwin
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 37 बार 5 विकेट हॉल लिए है। इस दौरान उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 विकेट का रहा। इसी बीच टेस्ट में बल्लेबाजी में अश्विन ने 25.75 की औसत से 3,503 रन बनाए। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 6 शतक और 15 अर्धशतक भी आए है। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन रहा है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version